61 साल बाद यूपी में जंबूरी का महाकुंभ! पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, बनेंगा थाना… आठ पुलिस चौकी

एजेंसी, लखनऊ। डिफेंस एक्सपो स्थल पर 23 नवंबर से होने वाली 19वीं नेशलन जंबूरी के लिए एक अलग थाना और आठ सामान्य पुलिस चौकियां बनाई गई हैं। इसके अलावा महिला सुरक्षा व सहायता के लिए दो विशेष चौकियों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें 300 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। अत्याधुनिक कंट्रोल रूम से […]

Continue Reading

सहकारी समितियों के 50 लाख सदस्यों ने जुटाए 500 करोड़ रुपये, वित्त मंत्री बोले- वर्तमान समय में सहकारिता की साख बढ़ रही

एजेंसी, लखनऊ। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने पूर्ववर्ती सरकारों में सहकारिता विभाग की स्थिति काफी दयनीय होने का हवाला देते हुए कहा कि यह विभाग आज उन्नति के मार्ग पर अग्रसर है। सहकारी समितियों के 50 लाख सदस्यों द्वारा 500 करोड़ रुपये की धनराशि एकत्र की गयी है, यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। […]

Continue Reading

कफ सिरप की तस्करी मामले में अमेरिका की कंपनी को नोटिस, चार आरोपियों की पूछताछ

एजेंसी, लखनऊ| नशे के लिए प्रयोग किये जाने वाले फेंसेडिल कफ सिरप व कोडीन युक्त दवाओं का प्रदेश में करीब 300 करोड़ रुपये का भंडारण किया गया है। यह भंडराण तस्करों की मिलीभगत से कारोबारियों ने किया। इसका खुलासा सहारनपुर से गिरफ्तार चार आरोपियों की पूछताछ में हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने अमेरिका […]

Continue Reading

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सागर, सरयू तट से राम पथ पर निकली 551 कलशों की शोभायात्रा

एजेंसी, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 25 नवंबर को राम मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण से पहले बृहस्पतिवार को सरयू घाट से कलश यात्रा शुरू हुई। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने शोभायात्रा शुरू होने से पहले सरयू तट पर कलश पूजन किया, जिसके बाद महिला श्रद्धालुओं ने […]

Continue Reading

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के बेटे ने पत्नी संग निहारा ताजमहल, डायना बेंच पर ली शानदार तस्वीर 

एजेंसी, आगरा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे डोनाल्ड ट्रंप जूनियर ने गुरुवार को अपनी पत्नी के साथ आगरा पहुंचकर ताजमहल का दीदार किया और बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच लगभग 1 घंटा इस विश्वप्रसिद्ध स्मारक में बिताया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। अधिकारियों के मुताबिक, ट्रंप जूनियर अपराह्न करीब 3:30 बजे ताजमहल […]

Continue Reading

5 साल के बच्चे का सिर धड़ से अलग, मां का पैर भी कटा, नींद से जागे तो चारों तरफ चीखें ही चीखें

एजेंसी, कानपुर। कानपुर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही तेज रफ्तार स्लीपर बस आगरा–लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर अरौल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 साल के बच्चे समेत 3 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 6 बच्चों सहित 25 से ज्यादा लोग घायल हो […]

Continue Reading

राहुल गांधी मानहानि प्रकरण की सुनवाई स्थगित, गवाह न आने पर अदालत ने दी नई तारीख 

एजेंसी, उत्तर प्रदेश। सुलतानपुर की स्थानीय सांसद-विधायक (एमपी-एमएलए) अदालत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं रायबरेली के सांसद राहुल गांधी से जुड़े मानहानि प्रकरण की सुनवाई सोमवार को गवाह अनुपस्थित होने की वजह से आगे नहीं बढ़ सकी। अब अगली सुनवाई 26 नवंबर को निर्धारित की गई है। राहुल गांधी के अधिवक्ता काशी प्रसाद शुक्ला […]

Continue Reading

सोनभद्र खदान दुर्घटना; 4 और शव मिले, अब भी 11 श्रमिक भीतर फँसे, राहत अभियान जारी 

एजेंसी, सोनभद्र। यूपी के सोनभद्र में हुई खदान दुर्घटना में चार और शव बरामद किए गए हैं। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर पाँच हो गई है। अभी भी 11 श्रमिक अंदर फँसे हुए हैं। उन्हें बाहर निकालने के लिए राहत अभियान लगातार जारी है। शनिवार शाम हुए इस हादसे के बाद से पुलिस, प्रशासन, निजी […]

Continue Reading

दो पैन कार्ड से जुड़े प्रकरण में आज़म ख़ान और अब्दुल्ला आज़म को 7-7 साल की कैद, रामपुर पुलिस ने ली हिरासत 

एजेंसी, रामपुर। सपा के वरिष्ठ नेता आज़म ख़ान एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। रामपुर की अदालत ने सोमवार को पूर्व विधायक अब्दुल्ला आज़म के दो पैन कार्ड मामले में अपना निर्णय सुनाया। अदालत ने आज़म ख़ान और उनके पुत्र अब्दुल्ला आज़म को दोषी मानते हुए सात-सात वर्ष की कैद का दंड दिया। […]

Continue Reading

सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, धीरेंद्र शास्त्री संग किया भोजन 

एजेंसी, मथुरा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दसवाँ दिन है। पदयात्रा का आज का विराम वृंदावन स्थित चारधाम परिसर में रखा गया है। 7 से 16 नवम्बर तक तीन राज्यों से गुजरते हुए यह दस दिवसीय पैदल यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के अंतिम चरण में लाखों की संख्या में […]

Continue Reading