सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री मोहन यादव, धीरेंद्र शास्त्री संग किया भोजन 

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, मथुरा। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का आज दसवाँ दिन है। पदयात्रा का आज का विराम वृंदावन स्थित चारधाम परिसर में रखा गया है। 7 से 16 नवम्बर तक तीन राज्यों से गुजरते हुए यह दस दिवसीय पैदल यात्रा संपन्न हुई। यात्रा के अंतिम चरण में लाखों की संख्या में श्रद्धालु जुड़े और भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने, हिन्दुओं में एकता सुदृढ़ करने सहित सात संकल्पों को लेकर एक साथ आगे बढ़े।

सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में पहुँचे मुख्यमंत्री मोहन यादव 
यात्रा के समापन दिवस पर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव तथा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद बी। डी। शर्मा भी इस पदयात्रा में शामिल हुए और महाराज जी के साथ पैदल यात्रा की।

मुख्यमंत्री को स्वयं भोजन परोसते दिखे धीरेंद्र शास्त्री 
इसके पश्चात दोपहर का भोजन मुख्यमंत्री डॉ। मोहन यादव ने पं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ बैठकर किया। इस दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री स्वयं मुख्यमंत्री को भोजन परोसते दिखाई दिए। 16 नवम्बर को पदयात्रा के अंतिम दिवस पर वृंदावन के चारों धाम में सुबह 9 बजे से मंचीय कार्यक्रम आरम्भ किए गए। पदयात्रा के विराम सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य गुरुदेव के गुरुदेव श्री जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज, मालूक पीठाधीश्वर, इन्देश उपाध्याय, देवकीनंदन तथा ब्रज क्षेत्र के अनेक साधु–संत उपस्थित रहेंगे।

बांके बिहारी जी के दर्शन के पश्चात यात्रा के समापन की घोषणा 
उल्लेखनीय है कि आज सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा का अंतिम दिन है। आज की यात्रा 17 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कुल 150 किलोमीटर की इस पदयात्रा का आज समापन होना है। आज की दूरी दो चरणों में पूरी की जाएगी। सुबह यात्रा 8।5 किलोमीटर चलकर चारधाम मंदिर पहुँची, जहाँ दोपहर का भोजन आयोजित था। वहीं शाम को 8।5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री तथा अन्य यात्री बांके बिहारी मंदिर पहुँचेंगे, जहाँ बांके बिहारी जी के दर्शन किए जाएंगे। इसी स्थल पर यात्रा के समापन की घोषणा की जाएगी।

 

Leave a Reply