एजेंसी, वेस्टफेलिया। जर्मनी गुरुद्वारा हिंसा : जर्मनी के नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया राज्य के मोएर्स शहर में स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में उस समय सनसनी फैल गई, जब सिख समुदाय के दो गुटों के बीच भीषण हिंसा भड़क उठी। 40 से अधिक लोगों के बीच हुई इस झड़प में पगड़ियां उछलीं और पेपर स्प्रे, चाकू व किरपानों का खुलकर इस्तेमाल किया गया। इस खूनी संघर्ष में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।
STORY | 4 injured in clash at gurdwara in Germany; police launch probe
Four people were injured after a clash broke out between two groups at a gurdwara in Germany’s Moers city, prompting a large-scale security response, including special forces, according to German authorities… pic.twitter.com/CTrCM9VRg1
— Press Trust of India (@PTI_News) April 21, 2026
प्रबंधन और पैसों को लेकर छिड़ी जंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हिंसा गुरुद्वारे के प्रबंधन और आर्थिक मामलों को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का परिणाम है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुद्वारा कमेटी के वर्तमान और पूर्व सदस्यों के बीच वर्चस्व और फंड पर नियंत्रण को लेकर गहरा मतभेद था। इसी आपसी रंजिश ने हिंसक रूप ले लिया, जिससे पवित्र परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
कमांडो और हेलीकॉप्टर से हुई घेराबंदी
हिंसा और गोलीबारी की सूचना मिलते ही जर्मन पुलिस ने बड़े स्तर पर मोर्चा संभाला। डसेलडॉर्फ से विशेष कार्य बल (SEK) के कमांडो बुलाए गए और करीब 100 पुलिसकर्मियों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। आसमान से हेलीकॉप्टर के जरिए निगरानी की गई और गुरुद्वारे को सील कर दिया गया। सुरक्षाबलों ने अंदर छिपे संभावित हमलावरों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाया और एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
हथियारों की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस को घटनास्थल से कारतूस मिले हैं, जिससे फायरिंग की पुष्टि हुई है। हालांकि, जांच एजेंसियों को संदेह है कि इसमें ‘ब्लैंक-फायरिंग गन’ का इस्तेमाल किया गया होगा, क्योंकि मुख्य हथियार अभी बरामद नहीं हुआ है। अधिकारी अब सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयानों के आधार पर दोषियों की पहचान करने में जुटे हैं।
समुदाय में बढ़ा तनाव
धार्मिक स्थल पर हुई इस हिंसा ने स्थानीय भारतीय समुदाय को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए गुरुद्वारे के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। मामले की तह तक जाने के लिए विस्तृत जांच जारी है।
ये भी पढ़े : जम्मू के उधमपुर में भीषण सड़क हादसा : बस खाई में गिरने से 21 यात्रियों की जान गई, 29 घायल
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


