गेहूं खरीद

मप्र में गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक होगी स्लॉट बुकिंग, सीएम करेंगे निरीक्षण

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

मप्र में गेहूं खरीद की तारीख बढ़ी, अब 23 मई तक होगी स्लॉट बुकिंग, सीएम करेंगे निरीक्षण

एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी की समय-सीमा को राज्य सरकार ने एक बार फिर आगे बढ़ा दिया है। प्रदेश में अब 23 मई 2026 तक समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन और स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया जारी रहेगी। इससे पहले सरकार ने अंतिम तिथि 30 अप्रैल से बढ़ाकर 9 मई की थी, जिसे अब और आगे बढ़ाते हुए किसानों को अतिरिक्त समय दिया गया है। प्रदेश के केंद्रों का सीएम करेंगे आकस्मिक निरीक्षण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसी भी समय किसी भी खरीदी केंद्र पर पहुंचकर निरीक्षण कर सकते हैं। वे मौके पर किसानों से बातचीत भी करेंगे। उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए पीने के पानी, छायादार बैठने की व्यवस्था और बिना इंतजार खरीदी सुनिश्चित करने का दावा किया गया है।

खरीदी केंद्रों पर बढ़ेंगे तौल कांटे प्रत्येक उपार्जन केंद्र पर न्यूनतम 6 तौल कांटे रखने का प्रावधान किया गया है। साथ ही जरूरत के अनुसार इससे अधिक तौल कांटे रखने की अनुमति भी जिलों को दी गई है। केंद्रों पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रभारी अधिकारी रखेंगे खरीदी व्यवस्था पर नजर हर उपार्जन केंद्र पर एक प्रभारी अधिकारी की नियुक्ति के निर्देश दिए गए हैं, जो आगामी दिनों में खरीदी व्यवस्था की निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

ये भी पढ़े : गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया जारी, अब तक हुआ 2 हजार 547 करोड़ रूपए की राशि भुगतान- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply