भोपाल| रेलवे लाइन के आस पास अतिक्रमण को हटाने के लिए शनिवार को अप साइड मोती नगर, सुभाष फाटक के पास 168 लोगों को नोटिस दिए गए। जिसमें से 138 अतिक्रमणधारियों द्वारा नोटिस लेने से मना किया एवं लगभग 30 लोगों द्वारा नोटिस प्राप्त कर पावती दी गई थी। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता सूबेदार सिंह ने कहा रेलवे लाइन के आसपास अतिक्रमण हटना के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत इंजीनियरिंग विभाग द्वारा पूरे मंडल में रेलवे लाइन के किनारे की भूमि का सर्वे कराकर रेलवे भूमि की सीमा चिह्नित कर उसके अन्दर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि मंडल रेल प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही अतिक्रमण करने वालों को सूचित करके तथा जिला प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर की जाती है।
घरों पर लगाए नोटिस, हाल ही में हुई थी मीटिंग
सूबेदार सिंह ने बताया कि 28 अगस्त को एसडीएम एमपी नगर एवं रेलवे अधिकारियों की संयुक्त मीटिंग में पुनः नोटिस देना सुनिश्चित किया गया था। पुनः नोटिस जारी कर रेलवे विभाग द्वारा नोटिस दिये गये, जिसमें से 6 लोगों द्वारा नोटिस प्राप्त कर पावती दी गई एवं 10 लोगों के घर नोटिस चस्पा किया गया, शेष सभी अतिक्रमणधारियों द्वारा नोटिस लेने से मना कर दिया गया। रेलवे द्वारा पुनः दिनांक 06.09.2023 को नोटिस जारी किया गया। राजस्व विभाग द्वारा किया जा चुका है।


