सिक्किम में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आए पीएम नरेंद्र मोदी, बोले- ऊर्जा से भर गया मन
एजेंसी, गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दो दिवसीय सिक्किम दौरे के दौरान एक अलग ही अंदाज में नजर आए। मंगलवार सुबह राजधानी गंगटोक में उन्होंने स्थानीय बच्चों के साथ फुटबॉल खेली और उनके साथ समय बिताया। प्रधानमंत्री ने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि इन युवा दोस्तों के साथ फुटबॉल खेलकर उनका मन ऊर्जा से भर गया है।
#WATCH सिक्किम के गंगटोक में सुबह-सुबह PM नरेंद्र मोदी युवाओं के एक ग्रुप के साथ फुटबॉल खेलने गए। pic.twitter.com/Pc4P7bj7Ng
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 28, 2026
पीएम मोदी का यह दौरा सिक्किम के लिए बेहद खास है, क्योंकि वे आज राज्य के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। इस अवसर पर वे सिक्किम को ₹4,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात भी देंगे। इन परियोजनाओं में नामची में 100 बेड का अस्पताल, तीस्ता नदी पर दो डबल लेन स्टील ब्रिज और गंगटोक में सिविल सर्विस ऑफिसर्स इंस्टीट्यूट जैसे महत्वपूर्ण इंफ्रास्ट्रक्चर कार्य शामिल हैं।
इससे पहले सोमवार शाम को गंगटोक पहुंचने पर प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। उन्होंने लिबिंग हेलिपैड से गवर्नर हाउस तक एक रोड शो किया, जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। गौरतलब है कि 16 मई 1975 को सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना था और इस वर्ष राज्य अपनी स्वर्ण जयंती मना रहा है। आज होने वाली जनसभा के माध्यम से पीएम मोदी शिक्षा, स्वास्थ्य और कनेक्टिविटी से जुड़ी योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।
ये भी पढ़े : वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


