ईरान

ईरान की अमेरिका और इजराइल को सीधी चेतावनी : अब निशाने पर होंगे नेताओं के घर, ट्रंप ने किया शांति समझौते की शर्तों पर सहमति का दावा

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका इजराइल ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दुबई। ईरान की अमेरिका और इजराइल को सीधी चेतावनी : पश्चिम एशिया में एक महीने से ज्यादा समय से जारी भीषण जंग अब और भी खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान के प्रवक्ता इब्राहिम जुल्फिकारी ने रविवार को एक बड़ी चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अब अमेरिका और इजराइल के बड़े अधिकारियों के निजी घरों को निशाना बनाया जाएगा। यह धमकी उन सैन्य और राजनीतिक हस्तियों के लिए है जो इजराइल और पश्चिम एशिया के अन्य हिस्सों में रह रहे हैं। ईरान का कहना है कि यह फैसला तब लिया गया जब अमेरिका और इजराइल ने ईरान के शहरों में आम नागरिकों के घरों पर हमले किए।

ईरान के साथ सीधी और परोक्ष बातचीत जारी : डोनाल्ड ट्रंप
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस तनाव के बीच एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष, दोनों तरह से बातचीत चल रही है। ट्रंप का दावा है कि ईरान अमेरिका द्वारा रखे गए शांति समझौते के ज्यादातर सुझावों पर सहमत हो गया है, हालांकि अमेरिका और भी सख्त शर्तें चाहता है। गौरतलब है कि 28 फरवरी से अमेरिका और इजराइल ने ईरान पर हमले शुरू किए थे, जिसके जवाब में ईरान भी अमेरिकी सैन्य ठिकानों और इजराइली इलाकों को निशाना बना रहा है।

होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के जहाजों को निकलने का रास्ता मिला
राष्ट्रपति ट्रंप ने यह भी जानकारी दी कि ईरान अगले कुछ दिनों तक होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते तेल के 20 जहाजों को गुजरने देने पर राजी हो गया है। ट्रंप ने ‘एयर फोर्स वन’ विमान पर चर्चा के दौरान कहा कि बातचीत में काफी सुधार हुआ है, लेकिन उन्होंने यह भी जोड़ा कि ईरान पर पूरी तरह भरोसा नहीं किया जा सकता। जब बात नहीं बनती, तो ताकत का इस्तेमाल करना पड़ता है। इसके अलावा, ट्रंप ने दावा किया कि ईरान के नए सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई हमले में गंभीर रूप से घायल हैं और उनके जीवन पर संकट बना हुआ है।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश के 169 नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्तियां : बीजेपी ने अनुभवी नेताओं को सौंपी कमान, 123 नगर परिषदों और 46 नगर पालिकाओं में मनोनीत पार्षदों के नामों का ऐलान

खार्ग द्वीप पर कब्जे की योजना और ट्रंप की नई धमकी
युद्ध के 31वें दिन भी धमकियों का सिलसिला थमा नहीं है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिकी सेना फारस की खाड़ी में स्थित ईरान के मुख्य तेल क्षेत्र ‘खार्ग द्वीप’ पर बहुत आसानी से कब्जा कर सकती है। उन्होंने कहा कि हमारे पास कई विकल्प मौजूद हैं और वहां कब्जा करने का मतलब होगा कि अमेरिकी सेना को कुछ समय तक वहां रुकना पड़ेगा। हालांकि, ईरान ने पलटवार करते हुए कहा है कि अगर अमेरिकी सेना ने उसकी जमीन पर कदम रखा, तो वह खाड़ी के अरब देशों पर जमीनी हमला कर देगा।

ईरान की सत्ता में बढ़ता कलीबाफ का कद
ट्रंप ने अपने बयान में ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकिर कलीबाफ का भी जिक्र किया। उन्होंने संकेत दिया कि कलीबाफ अब ईरान की शासन व्यवस्था में काफी प्रभावशाली हो गए हैं। ट्रंप के अनुसार, कलीबाफ ने ही होर्मुज जलडमरूमध्य से तेल के टैंकरों को निकलने की मंजूरी दी है। कलीबाफ, जो रिवोल्यूशनरी गार्ड के पूर्व कमांडर रहे हैं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लगातार अमेरिका को चुनौती दे रहे हैं। जानकारों का मानना है कि ईरान के कई वरिष्ठ नेताओं के मारे जाने के बाद कलीबाफ का राजनीतिक कद काफी बढ़ गया है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply