पीएम मोदी

वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

वाराणसी से दो नई अमृत भारत ट्रेनों का शुभारंभ, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

वाराणसी से पुणे और अयोध्या से मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन

एजेंसी, वाराणसी। अमृत भारत ट्रेन के जरिए उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र के बीच रेल कनेक्टिविटी को नया विस्तार मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से दो नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें से एक ट्रेन वाराणसी से पुणे (हडपसर) और दूसरी अयोध्या से मुंबई (लोकमान्य तिलक टर्मिनस) के बीच संचालित की जाएगी। रेल मंत्रालय के अनुसार, यह पहल धार्मिक पर्यटन और आर्थिक विकास के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी।

वाराणसी-पुणे अमृत भारत एक्सप्रेस की यात्रा बनारस से शुरू होकर करीब 30 घंटे में हडपसर पहुंचेगी। इस दौरान यह प्रयागराज, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति और इटारसी समेत 18 प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। वहीं, अयोध्या-मुंबई अमृत भारत एक्सप्रेस अयोध्या कैंट से चलकर 28 घंटे में मुंबई पहुंचेगी, जो सुल्तानपुर, प्रयागराज, सतना और जबलपुर जैसे 12 स्टेशनों को कवर करेगी। आम आदमी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई ये ट्रेनें किफायती होने के साथ-साथ आधुनिक सुख-सुविधाओं से लैस हैं। इन ट्रेनों के शुरू होने से काशी विश्वनाथ और श्री राम मंदिर आने वाले लाखों श्रद्धालुओं और प्रवासी श्रमिकों को सीधी कनेक्टिविटी का लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़े : बैरकपुर रैली में पीएम मोदी बोले : ‘अंग-बंग-कलिंग’ क्षेत्र ही देश की आर्थिक शक्ति और संपन्नता के मुख्य स्तंभ

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply