एजेंसी, उज्जैन। प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी हाल ही में मध्य प्रदेश की धर्मगरी उज्जैन में स्थित बाबा महाकाल के दरबार में दर्शन करने पहुंचीं। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में शिरकत कर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।
आरती में शामिल होने के बाद शिल्पा शेट्टी ने मीडिया के समक्ष अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि, महाकाल के दरबार में हाजिरी तभी लगती है, जब स्वयं महादेव का बुलावा आया हो। उन्होंने भावुक होते हुए कहा, ‘ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया है, इसलिए हम सब कुछ छोड़कर उनके दबार में दौड़े चले आए। यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है और आज पहली बार शाम की आरती में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली है।”
मंदिर प्रबंध समिति ने अभिनेत्रियों का स्वागत किया
शिल्पा ने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि वह जल्द ही दोबारा यहां आना चाहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत-सत्कार किया।
ये भी पढ़ें : लोन लेने के बाद व्यक्ति की मौत हो जाए तो किसे करनी होगी भरपाई?
फेसबुक पर और खबरें पढ़ें : facebook.com


