देवास : अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गई

देवास : अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला की मौत हो गई

देवास देश/प्रदेश प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, सतवास। देवास जिले के सतवास में अतिक्रमण कार्रवाई के विरोध में आत्महत्या का प्रयास करने वाली महिला मौत हो गई है। उपचार के दौरान उन्होंने आज दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पति को एक दिन पहले निजी हॉस्पिटल इंदौर से डिस्चार्ज कर दिया गया था।

खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी
दरअसल नाली पर हुए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान महिला जयश्री व्यास ने खुद पर पेट्रोल डाल एवं आग लगाकर विरोध जताया था। उसे गंभीर हालत में इंदौर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना 24 दिसंबर की थी, जब सतवास नगर में नगर परिषद और राजस्व विभाग की टीम सार्वजनिक नाली से अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। कार्रवाई के दौरान विरोध स्वरूप दंपति संतोष और जयश्री व्यास ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी।

जांच के लिए समिति गठित
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहले ही तहसीलदार और नगर परिषद के सीएमओ को सस्पेंड कर चुका है। पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए समिति का गठन भी किया गया है। जयश्री के पति को एक दिन पहले ही निजी हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया था। घटना के बाद नगर में स्थिति बिगड़ने के पहले आसपास के थानों के बल को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें : तुर्कमान गेट पथराव घटना में दिल्ली पुलिस ने की तीन और लोगों की गिरफ्तारी, अब तक 16 लोग गिरफ्तार

फेसबुक पर और खबरें पढ़ें : facebook.com

Leave a Reply