जूनियर डॉक्टरों

मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल 16 मार्च तक टली, सरकार के भरोसे के बाद लिया गया फैसला

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्य प्रदेश में स्टाइपेंड संशोधन और एरियर भुगतान की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने फिलहाल अपनी हड़ताल स्थगित कर दी है। उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल और चिकित्सा शिक्षा आयुक्त के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक के बाद जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन (जेडीए) ने प्रदर्शन को 16 मार्च तक टालने का निर्णय लिया है।

ये भी पढ़े : गुब्बारे के विवाद में हुई हत्या पर चला प्रशासन का हंटर : दिल्ली में आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई, भारी तनाव के बीच अतिक्रमण ढहाया

सोमवार सुबह 9 बजे से शुरू हुई यह हड़ताल शाम 5 बजे तक जारी रही, जिससे राज्य के कई सरकारी मेडिकल कॉलेजों में ओपीडी सेवाएं और सामान्य सर्जरी पर बुरा असर पड़ा। सरकार की ओर से लंबित मांगों को जल्द पूरा करने और बकाया भुगतान का ठोस आश्वासन मिलने के बाद जेडीए ने आंदोलन रोकने की घोषणा की। जेडीए द्वारा जारी आधिकारिक बयान में बताया गया कि बैठक के दौरान जूनियर डॉक्टरों की सभी समस्याओं पर विस्तार से और सकारात्मक चर्चा हुई है। शासन ने समाधान का भरोसा दिलाया है, जिसके आधार पर फिलहाल काम पर लौटने का फैसला किया गया है। हड़ताल के दौरान अस्पतालों में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही लंबी कतारों में लगे मरीज अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। मध्य प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के रेसीडेंट डॉक्टर लंबे समय से अपने स्टाइपेंड में बढ़ोतरी की मांग कर रहे हैं। एसोसिएशन ने पहले ही साफ कर दिया था कि हड़ताल के दौरान केवल बेहद गंभीर मरीजों को ही ऑपरेशन थिएटर में चिकित्सा सेवा दी जाएगी।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply