आई-पैक

पश्चिम बंगाल कोयला तस्करी मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई : आई-पैक अधिकारियों के ठिकानों पर छापेमारी, दिल्ली से बेंगलुरु तक जांच की आंच

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कई बड़े शहरों में राजनीतिक परामर्श देने वाली फर्म आई-पैक अधिकारियों और कुछ अन्य व्यक्तियों से जुड़े परिसरों पर गुरुवार को नए सिरे से छापेमारी की कार्रवाई शुरू की है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी पश्चिम बंगाल में कोयले की कथित अवैध तस्करी और चोरी के मामले की चल रही जांच के सिलसिले में की जा रही है। जांच एजेंसी की टीमें इस समय बेंगलुरु, हैदराबाद और दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों में स्थित विभिन्न ठिकानों पर तलाशी ले रही हैं।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आई-पैक के सह-संस्थापक और निदेशक ऋषि राज सिंह के परिसर भी इस समय जांच के घेरे में हैं। इससे पहले केंद्रीय जांच एजेंसी ने इसी साल जनवरी के महीने में आई-पैक के दफ्तर और इसके एक अन्य संस्थापक व निदेशक प्रतीक गांधी के कोलकाता स्थित घर पर भी छापेमारी की थी। ऋषि राज सिंह को हाल ही में ईडी ने अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। हालांकि, उन्होंने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चल रहे चुनावी कार्यों की व्यस्तता का हवाला देते हुए उन्हें मिले नोटिस को रद्द करने के लिए दिल्ली उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर कर रखी है। फिलहाल ईडी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि तस्करी के इस जाल का पर्दाफाश किया जा सके।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश में 4 दिवसीय ‘स्कूल चलें हम’ अभियान का आगाज : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल से किया शुभारंभ, कल बांटी जाएंगी 4 लाख साइकिलें
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply