एजेंसी, मुंबई। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर आज मुंबई में अपनी मंगेतर सानिया चंडोक के साथ विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। इस हाई-प्रोफाइल शादी में क्रिकेट जगत के सितारों का जमावड़ा लगा हुआ है। पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले और युवराज सिंह जैसे महान खिलाड़ी इस जोड़े को आशीर्वाद देने मुंबई पहुंचे हैं।
ये भी पढ़े : ईरान को लगा सबसे बड़ा झटका, शपथ लेने के दो दिन के भीतर ही नए रक्षा मंत्री सैयद माजिद इजरायली हमले में ढेर
अर्जुन की शादी की रस्में इस पूरे हफ्ते धूमधाम से चलीं, जिसमें संगीत और मेहंदी जैसे पारंपरिक कार्यक्रमों में खेल और बिजनेस जगत की कई हस्तियां शामिल हुईं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई पिछले साल अगस्त में हुई थी। अर्जुन जहां एक पेशेवर क्रिकेटर हैं और अब लखनऊ की टीम से जुड़ चुके हैं, वहीं सानिया चंडोक एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के जाने-माने व्यावसायिक घराने से ताल्लुक रखती हैं। इस खास आयोजन के लिए सचिन तेंदुलकर ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत देश के बड़े राजनेताओं और उद्योगपतियों को भी आमंत्रित किया है।


