एजेंसी, भोपाल। भोपाल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) के अध्यक्ष पद के चुनाव में गोविंद गोयल जीत गए हैं। कुल 1999 वोटों में से गोयल को 1085 और तेलकुल पाल सिंह पाली को 894 वोट मिले हैं। इस तरह गोयल 193 वोट से जीत गए हैं। 13 वोट रिजेक्ट हुए हैं। कुल 40 राउंड की गिनती होने के बाद गोयल को विजयी घोषित कर दिया गया है। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होना थी, लेकिन तीन घंटे बाद ही थाने से पेटियां निकल पाई। उम्मीदवारों की मौजूदगी में पेटियां श्यामला हिल्स थाने में जमा करवाई गई थी। चूंकि, देर शाम तक वोटिंग चली और फिर वोटिंग प्रतिशत से जीत-हार का अंतर निकालने के चलते उम्मीदवार सुबह समय पर मानस भवन नहीं पहुंच सके। इस कारण काउंटिंग में देरी हुई।
यह भी पढ़ें : रेल मंत्रालय के बजट में मध्यप्रदेश को मिले 15,185 करोड़
दोपहर 12 बजे तक मतों के बंडल बनाए जाने लगे। इसके बाद गिनती शुरू हुई। गोविंद गोयल और तेजकुलपाल सिंह पाली में से कोई एक चैंबर का नया अध्यक्ष बनना था। चैंबर भोपाल के व्यापारियों की बड़ी संस्था है, इसलिए सभी एसोसिएशनों का भी इसे समर्थन मिला है। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गोविंद गोयल के मैदान में उतरने से चुनाव और भी दिलचस्प हो गया था। रविवार को मतदान हुआ था, जिसमें कुल 2 हजार व्यापारियों ने वोट डाले। इनमें टेंडर और पोस्टल बैलेट भी शामिल हैं। अध्यक्ष पद के लिए गोयल और पाली के बीच सीधा मुकाबला रहा। दोनों ही इस पद के दावेदार हैं। करीब 170 सदस्यों की टीम ने मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई। पर्यवेक्षक डॉ. पीसी कोठारी और सीएम वैभव जैन ने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज चौराहा स्थित मानस भवन में मतगणना की गई। सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। श्यामला हिल्स थाने से मतपेटियां लाने के बाद वोटों की गिनती की जा रही है। व्यापारियों को आने वाली समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष किया जाएगा। मेनिफेस्टो में किए गए वादों पर अमल कर व्यापारियों की सेवा की जाएगी।
भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाएंगे – गोयल
उन्नति पैनल के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार गोविंद गोयल ने कहा कि चैंबर और व्यापारिक समुदाय में जातिवाद और वर्गभेद की सोच पनप रही है। इससे हमारी एकता और सामूहिक विकास को खतरा है। एक-दूसरे के सम्मान और सहयोग से ही व्यापारियों की आवाज मजबूत होगी। गोयल ने कहा कि भोपाल को राष्ट्रीय स्तर का लॉजिस्टिक हब बनाने के साथ-साथ थोक फार्मा और मेडिकल ट्रेड का केंद्र विकसित करने का लक्ष्य है। युवा व्यापारियों के लिए स्टार्टअप और नए सेक्टर में निवेश से जुड़े सेमिनार आयोजित करने की योजना भी है।
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें


