एजेंसी, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भारत पर लगा एक्स्ट्रा 25 प्रतिशत टैरिफ घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया है। अब भारत पर 43 प्रतिशत ही टैरिफ रहेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सोमवार को पीएम मोदी से फोन पर बातचीत के बाद यह फैसला लिया है। राष्ट्रपति ट्रम्प और पीएम मोदी के बीच यह बातचीत ऐसे समय में हुई है, जब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई बड़े घटनाक्रम चल रहे हैं। वहीं, ट्रम्प ने आज ही अपने सोशल मीडिया ‘ट्रुथ सोशल’ पर भारत से जुड़ी दो तस्वीरें पोस्ट की थी। एक में उन्होंने इंडिया गेट की फोटो शेयर की थी, जबकि दूसरे में पीएम मोदी के साथ एक मैगजीन का कवर शेयर किया था।
इंडिया गेट खूबसूरत, हमारा सबसे बेहतर होगा
– ट्रम्प ने इंडिया गेट की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि भारत का ट्रायम्फल आर्च (इंडिया गेट) बहुत खूबसूरत है। हमारा वाला इन सबमें सबसे शानदार होगा!
– दरअसल ट्रम्प राजधानी वाशिंगटन डीसी में अपने नाम से एक विशाल दरवाजा बनवाने का प्लान कर रहे हैं। इस स्मारक को ‘आर्क डी ट्रम्प’ नाम दिया गया है। इसका इस्तेमाल वर्जीनिया राज्य से राजधानी में प्रवेश के लिए किया जाएगा।
– इसका डिजाइन पेरिस के आर्क डी ट्रायम्फ से मिलता-जुलता है। व्हाइट हाउस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कुछ महीने पहले सीएनएन को बताया था कि इस आर्क का आइडिया खुद ट्रम्प का था। ट्रम्प इस आर्क के डिजाइन बनाने की प्रक्रिया में भी शामिल रहे।
यह भी पढ़ें : केंद्रीय बजट में “हृदय प्रदेश” को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का ताना बाना
ट्रम्प-मोदी ने 13 महीने में 7 बार फोन पर बात की
पीएम मोदी ने ट्रम्प ने आज से पहले दिसंबर में फोन पर बातचीत की थी। तब पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इसकी जानकारी शेयर की थी। मोदी ने कहा था कि उनकी बातचीत गर्मजोशी भरी और सकारात्मक रही। उन्होंने बताया था कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की। साथ ही क्षेत्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा की। मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। बातचीत में दोनों देशों के बीच व्यापार बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया गया। साथ ही अहम तकनीक, ऊर्जा, रक्षा और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाने पर भी सहमति बनी। ट्रम्प के राष्ट्रपति बनने के बाद से उनकी और पीएम मोदी की अब 7 बार फोन पर बातचीत हो चुकी है। सबसे पहले 27 जनवरी 2025 को पीएम मोदी ने ट्रम्प को राष्ट्रपति बनने की बधाई देने के लिए फोन किया था। 22 अप्रैल को ट्रम्प ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद मोदी को फोन कर दुख जताया था। इसके बाद ट्रम्प ने 17 जून को ट्रम्प ने मोदी को न्योता देने, 17 सितंबर को जन्मदिन की बधाई देने और 21 अक्टूबर को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए फोन किया था। फिर 11 दिसंबर को दोनों नेताओं ने बात की थी।


