भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के 25वीं बटालियन की साढ़े चार एकड़ जमीन अज्ञात लोगों ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उसे हड़प ली। इतना ही नहीं सोसायटी को बेच भी दी। सबसे बड़ी बात अब वह आबादी भी बस चुकी है। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। कमला नगर थाने एसआइ शैलेंद्र सिंह कुश्ववाह ने बताया कि रणजीत सिंह राठौर 25वीं बटालियन में डीएसपी के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने पुलिस को शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 1956 में प्रेमपुरा में स्थित साढ़े चार एकड़ जमी 25वीं बटालियन की थी,उस पर उनको कब्जा भी है।
लेकिन करीम उल्ला नामक व्यक्ति ने उसे पहले किसी और पंजीयन बाद मेें उसे बाद किसी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जमीन को अपने नाम करवा लिया था। मामले का खुलासा होने पर डीएसपी ने लिखित में शिकायत की थी। साथ ही विभाग से जुड़े दस्तावेज भी प्रस्तुत किए थे। जांच के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया। अब पुलिस जांच के आधार पर आरोपित की पहचान करेगी, पुलिस को जांच दौरान शासकीय दस्तावेज में ओवर राइटिंग भी मिली है। उस आधार पर अज्ञात आरोपित की पहचान की जा रही है।


