मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : 7 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 210 करोड़ रुपए डालेगी राज्य सरकार

मध्यप्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात : 7 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में 210 करोड़ रुपए डालेगी राज्य सरकार

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। मध्यप्रदेश के 7 लाख से ज्यादा किसानों को राज्य सरकार सौगात देगी। इन किसानों के बैंक खातों में 210 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। सोयाबीन भावांतर योजना के तहत यह राशि दी जाएगी। सीएम मोहन यादव समारोहपूर्वक किसानों को इसका भुगतान करेंगे। प्रदेश में 15 जनवरी तक चली सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना में मंडियों में फसल बेच चुके किसानों के बैंक खातों में राशि अंतरित की जाएगी। प्रदेश के सोयाबीन किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य यानि एमएसपी का लाभ दिलाने के लिए यह योजना लागू की गई थी। इसमें मंडियों के भाव के आधार पर मॉडल रेट निर्धारित किए गए। राज्य सरकार एमएसपी से मॉडल रेट के अंतर की राशि किसानों को देती है। अब तक तीन समारोह आयोजित कर किसानों को करीब 1300 करोड़ दिए जा चुके हैं। किसानों के सीधे बैंक खातों में ये राशि भेजी जाती है।

29 को होगा भुगतान समारोह
अधिकारियों के अनुसार सोयाबीन भावांतर भुगतान समारोह विदिशा जिले में होगा। जिले के शमशाबाद में यह कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव है। समारोह 29 जनवरी को होगा जिसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। वे यहां से प्रदेश के 7.10 लाख किसानों के बैंक खातों में भावांतर की राशि ट्रांसफर करेंगे। प्रदेशभर के इन किसानों के खातों में कुल 210 करोड़ रुपए डाले जाएंगे। किसानों ने मंडियो में 17 लाख मीट्रिक टन सोयाबीन बेचा था।

ये भी पढ़े : एमपी की तीन हस्तियों को मिलेगा ‘पद्मश्री’, जानिए कौन-कौन लिस्ट में शामिल
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply