भोपाल| मध्यप्रदेश विधान सभा के बजट सत्र, 2025 हेतु विधान सभा में माननीय राज्यपाल मंगुभाई पटेल पधारे. विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार एवं संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी अगवानी की तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात् माननीय राज्यपाल महोदय ने सदन में अभिभाषण का वाचन किया।
कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न
विधान सभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर के सभापतित्व में आज विधानसभा में कार्यमंत्रणा समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें बजट सत्र, 2025 के कामकाज के संबंध में विचार विमर्श हुआ। बैठक में माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विधायक गोपाल भार्गव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीतासरन शर्मा, विधायकगण अजय बिश्नोई, सुश्री मीना सिंह मांडवे, हरिशंकर खटीक, राजेन्द्र भारती, यादवेन्द्र सिंह, लखन घनघोरिया, उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत सत्यदेव कटारे सहित प्रमुख सचिव ए. पी. सिंह उपस्थित रहे। विधान सभा अध्यक्ष के कक्ष में मान. विधान सभा अध्यक्ष को पुष्पगुच्छ भेंट कर माननीय मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, संसदीय कार्य मंत्री तथा मंत्रीमंडल के सदस्यों ने भेंट की। माननीय विधान सभा अध्यक्ष जी से मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव अनुराग जैन ने सौजन्य भेंट की।


