सीबीएसई बोर्ड की डेट शीट जारी, 15 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा

नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

नई दिल्ली| कई बोर्ड ने 10वीं, 12वीं परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई बोर्ड की कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी 2024 से शुरू होगी. देश-विदेश में सीबीएसई बोर्ड से संबद्ध स्कूल होने की वजह से इसे देश का सबसे बड़ा एजुकेशन बोर्ड माना जाता है. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स काफी बेसब्री से डेटशीट जारी होने का इंतजार कर रहे थे. सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं.

सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी होते ही सिर्फ 5 स्टेप्स में डाउनलोड की जा सकती है. इसके लिए नीचे लिखे स्टेप्स फॉलो करना जरूरी है-

1- सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 डेटशीट डाउनलोड करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in या cbse.nic.in पर जाना होगा.
2- इसके बाद latest@CBSE section पर क्लिक करना होगा.
3- फिर सीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं डेटशीट पर लेटेस्ट अपडेट लिंक पर क्लिक करना होगा.
4- इसके बाद अपनी क्लास के लिंक पर क्लिक करना होगा.
5- फिर बोर्ड परीक्षा डेटशीट पीडीएफ लिंक पर क्लिक करके उसे डाउनलोड करना होगा.

Leave a Reply