रुद्रप्रयाग| केदारनाथ धाम में एक बार फिर हेलीकॉप्टर हादसा हुआ है। इंडिन एयरफोर्स का एमआई-17 हेलीकॉप्टर एक पुराने चॉपर को हैंग कर वापस ला रहा था, तभी रामबाडा के पास खराब चॉपर को आसमान से ड्रॉप करना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 24 मई को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी वो आज सुबह क्रैश हो गया। हेली को ठीक करने के लिए इंडियन एयरफोर्स के एमआई 17 हेलीकॉप्टर की मदद से हैंग करके गौचर हवाई पट्टी पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान एमआई 17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को भांपते हुए पायलट ने खाली स्थान देखते हुए हेली को घाटी में आसमान से ड्रॉप कर दिया। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि 24 मई को क्रिस्टल एविएशन कंपनी में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई थी। पायलट की सूझबूझ से हेली में सवार सभी यात्रियों की सुरक्षित लैंडिंग हुई थी।
थोड़ा दूरी पर आते ही हेली के भार एवं हवा के प्रभाव से एमआई-17 का बैलेंस बिगड़ने लगा, जिसके चलते थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर एमआई 17 से हेलीकॉप्टर को आसमान से ड्रॉप करना पड़ा। 3 महीने से हेलीपैड पर खड़ा था, गौचर में रिपेयरिंग होनी थी दरअसल, 24 मई को लैंडिंग के दौरान तकनीकी खराबी आने से जिस हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी। उसे ही आज सुबह एयरलिफ्ट किया जा रहा था। इस दौरान एमआई-17 डिसबैलेंस होने लगा। खतरे को देखते हुए पायलट ने हेलिकाॅप्टर को घाटी में ही सुरक्षितत जगह ड्रॉप कर दिया। जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे के मुताबिक हेलिकॉप्टर को थारू कैंप के नजदीक पहुंचने पर ड्रॉप करना पड़ा, अगर ऐसा नहीं करते तो एमआई-17 को नुकसान की संभावना थी। एसडीआरएफ के मुताबिक रेस्क्यू टीम को पुलिस पोस्ट लिनचोली से हादसे की खबर मिली थी। आसमान से ड्रॉप किए गए चॉपर में कोई यात्री या सामान नहीं था। सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। टीम स्थिति का मुआयना कर रही है। हालांकि, मौके पर पहुंचकर एसडीआरएफ जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया।
क्यो बोले अधिकारी?
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने कहा, ‘शनिवार को एमआई-17 विमान की मदद से हेलीकॉप्टर को मरम्मत के लिए गौचर हवाई पट्टी पर ले जाने की योजना थी. थोड़ी दूरी तय करते ही हेलीकॉप्टर के वजन और हवा के कारण एमआई-17 का संतुलन बिगड़ने लगा, जिसके कारण हेलीकॉप्टर को थारू कैंप के पास उतारना पड़ा. हेलीकॉप्टर में कोई यात्री या सामान नहीं था. सूचना मिलते ही बचाव दल मौके पर पहुंच गया. टीम स्थिति का निरीक्षण कर रही है.’
लोगों से की ये अपील
जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने लोगों से भी अपील की है. उन्होंने कहा, ‘हेली में कोई यात्री या समान नहीं था. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. टीम स्थिति का मुआयना कर रही है. सभी लोगों से अपील की है कि हेली क्रैश में किसी के हताहत होने संबंधित अफवाह न फैलाई जाए.’ खबर है कि अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं.
एसडीआरएफ ने दी ये जानकारी
एसडीआरएफ ने बताया, ‘आज एसडीआरएफ बचाव दल को पुलिस चौकी लिनचोली के माध्यम से सूचना मिली कि एक निजी कंपनी का खराब हेलीकॉप्टर, जिसे श्री केदारनाथ हेलीपैड से दूसरे हेलीकॉप्टर द्वारा गोचर हेलीपैड तक ले जाया जा रहा था, थारू कैंप के पास लिनचोली में नदी में गिर गया है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है और राहत कार्य जारी है. इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है. एसडीआरएफ की टीम द्वारा खोजबीन की जा रही है.


