शपथ ग्रहण समारोह : प्रदेश अध्यक्ष, संगठन महामंत्री ने लिया कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा

प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति में शपथ लेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

फोटो कैप्शन……. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव, निवृत्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद जी, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह के पूर्व तैयारियों का निरीक्षण करने लाल परेड ग्राउंड पहुंचे।

भोपाल। हमारे नव निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगी बुधवार को मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शपथ लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय सहकारिता एवं गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में आयोजित होने वाला शपथ ग्रहण समारोह भव्य एवं ऐतिहासिक होगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मंगलवार को मीडिया से चर्चा के दौरान कही। इसके पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन महामंत्री हितानंद जी एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी की रणनीति और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में ऐतिहासिक बहुमत मिला है।

नई सरकार के निर्वाचित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कल आयोजित होने वाले समारोह में शपथ लेंगे। पीएम मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ अन्य पार्टी पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री एवं अन्य राज्यों के
सीएम भी इस शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। उनके अलावा इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे। इस कार्यक्रम में पधारने वाले सभी नेताओं, अतिथियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का बहुत-बहुत स्वागत करता हूं।

Leave a Reply