साउथ स्टार अजित कुमार हुए चोटिल, अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन महाराष्ट्र मुंबई राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, मुंबई| साउथ फिल्मों के सुपरस्टार अजित कुमार को पैर में चोट लगने के चलते चेन्नई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के मुताबिक, उन्हें एक-दो दिनों के भीतर अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। करीबी सूत्रों के अनुसार, यह चोट चेन्नई एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय लगी। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी हालत स्थिर बताई है और कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अभिनेता को कुछ दिनों तक फिजियोथेरेपी कराने की सलाह दी गई है। रिपोर्ट्स की मानें तो उन्हें कल तक डिस्चार्ज कर दिया जाएगा।

दिल्ली से चेन्नई लौटते समय लगी चोट

अभिनेता सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से पद्म भूषण प्राप्त करने के बाद हाल ही में नई दिल्ली से लौटे हैं। वह अपने परिवार के साथ दिल्ली से चेन्नई लौटे। इस दौरान एयरपोर्ट पर अजित के फैंस ने उन्हें घेर लिया था और उनके पैर में मामूली चोट लग गई। एक्टर का चेन्नई में गर्मजोशी से स्वागत किया गया था। उन्होंने इसके लिए सभी का आभार जताया। पद्म भूषण पुरस्कार के लिए अभिनेता अजीत कुमार के नाम की घोषणा की गई थी।

अजित कुमार: पुरस्कार प्राप्त करना बहुत सम्मान की बात है

पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने पुरस्कार मिलने पर आभार जताया। उन्होंने कहा, “राष्ट्रपति भवन में उन्हें पुरस्कार प्राप्त करते हुए देखकर मुझे बहुत खुशी हुई। पुरस्कार प्राप्त करना बहुत सम्मान की बात है।” बता दें राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में सोमवार को पद्म पुरस्कारों का वितरण किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चार पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 57 पद्म श्री पुरस्कारों से कुल 71 हस्तियों को सम्मानित किया।

Leave a Reply