लोकप्रिय संगीतकार व ओड़िया गायक अभिजीत मजूमदार का निधन

लोकप्रिय संगीतकार व ओड़िया गायक अभिजीत मजूमदार का निधन

ओडिशा देश/प्रदेश राष्ट्रीय

एजेंसी, भुवनेश्वर। ओड़िशा के लोकप्रिय संगीतकार और गायक अभिजीत मजूमदार का रविवार को निधन हो गया। 54 वर्षीय अभिजीत मजूमदार ने भुवनेश्वर स्थित एम्स में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। अभिजीत मजूमदार को पिछले वर्ष 4 सितंबर को उच्च रक्तचाप, हाइपोथायरॉयडिज्म और क्रॉनिक लिवर डिज़ीज़ की शिकायत के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लंबे समय तक आईसीयू में इलाज के बाद उन्हें 10 नवंबर को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट किया गया था।

एम्स द्वारा जारी बयान के अनुसार, 23 जनवरी को उन्हें अचानक संक्रमण के साथ तेज़ बुखार हुआ। मानक उपचार के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ और वह रिफ्रैक्टरी सेप्टिक शॉक की चपेट में आ गए। रविवार सुबह 7:43 बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट हुआ। डॉक्टरों ने एसीएलएस प्रोटोकॉल के तहत सीपीआर दिया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद सुबह 9:02 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अभिजीत मजूमदार ने कई सुपरहिट ओड़िया फिल्मों में संगीत दिया और अनेक लोकप्रिय गीतों को अपनी आवाज़ से सजाया। ओड़िशा भर में उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग थी। उनके निधन पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक समेत कई नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री माझी ने कहा कि अभिजीत मजूमदार का जाना ओड़िया संगीत, सिनेमा और संस्कृति के लिए अपूरणीय क्षति है। परिवार के अनुसार, उनके पार्थिव शरीर को कटक स्थित उनके निवास पर ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ये भी पढ़े : उज्जैन के तराना में फिर भड़की हिंसा, भीड़ ने कई घरों पर की पत्थरबाजी, बस भी फूंकी
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply