सतना : बगदरा घाटी में ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 2 की मौत, दो दर्जन घायल

प्रादेशिक मध्‍य प्रदेश सतना

मझगवां/सतना। एमपी में सतना की बगदरा घाटी में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। सद्गुरु सेवा संघ अस्पताल और मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किए गए घायलों का उपचार जारी है।
मझगवां से 7 गंभीर घायल सतना जिला अस्पताल रेफर
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि बगदरा घाटी में बुधवार की दोपहर एक ट्रैक्टर ट्राली पलट जाने से महिला समेत 2 लोगों की मौत हो गई। दोनों ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। बच्चों का मुंडन कराने जा रहे थे चित्रकूट
हादसे में ट्राली सवार 35 लोग घायल हुए हैं। मझगवां से 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बताया जाता है कि ट्रैक्टर ट्राली में सवार लोग सभापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बड़खेरा और मचखड़ा के रहने वाले हैं। वे चित्रकूट में बच्चे का मुंडन कराने जा रहे थे।

Leave a Reply