व्हाट्सएप

व्हाट्सएप की बड़ी पहल : 13 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए माता-पिता की निगरानी में बनेंगे खास खाते

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। मेटा के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने छोटे बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ‘पेरेंट-मैनेज्ड अकाउंट्स’ यानी अभिभावक नियंत्रित खाते शुरू करने का ऐलान किया है। इस नई व्यवस्था के तहत 13 वर्ष से कम उम्र के बच्चे अपने माता-पिता की कड़ी निगरानी में व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। कंपनी का यह फैसला एक बड़े नीतिगत बदलाव के रूप में देखा जा रहा है क्योंकि अब तक इस प्लेटफॉर्म के उपयोग के लिए न्यूनतम आयु सीमा 13 वर्ष अनिवार्य थी।

ये भी पढ़े : मिडिल ईस्ट संकट के बीच भारत का बड़ा कदम : रूस से खरीदेगा 3 करोड़ बैरल कच्चा तेल, सप्लाई चेन सुरक्षित करने के लिए बदला रूट

व्हाट्सएप ने अपने आधिकारिक ब्लॉग में जानकारी साझा करते हुए बताया कि परिवारों और तकनीकी विशेषज्ञों से मिले सुझावों के आधार पर यह नया फीचर तैयार किया गया है। इसके जरिए माता-पिता अपने बच्चों के लिए खाता बना सकेंगे और उनके उपयोग को केवल जरूरी मैसेज भेजने और कॉल करने तक ही सीमित रख पाएंगे। कंपनी के मुताबिक सबसे खास बात यह है कि अभिभावक खुद बच्चों की संपर्क सूची यानी कॉन्टैक्ट लिस्ट को नियंत्रित कर सकेंगे। हालांकि बच्चों के बीच होने वाली बातचीत की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और वह ‘एंड टू एंड एन्क्रिप्शन’ तकनीक से पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। सुरक्षा की इस नई सेटिंग्स को अभिभावक एक खास ‘पिन’ के जरिए सुरक्षित रख सकेंगे जिससे केवल माता-पिता ही गोपनीयता संबंधी बदलाव कर पाएंगे। कंपनी ने साफ किया है कि यह सुविधा फिलहाल चरणबद्ध तरीके से लागू की जा रही है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply