सोनम रघुवंशी

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर की सोनम रघुवंशी को मेघालय कोर्ट से मिली जमानत

देश/प्रदेश नई दिल्ली प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

राजा रघुवंशी हत्याकांड: इंदौर की सोनम रघुवंशी को मेघालय कोर्ट से मिली जमानत

राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम को मिली जमानत

एजेंसी, शिलांग, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को मेघालय की एक अदालत ने मंगलवार को जमानत दे दी है। इंदौर निवासी सोनम पर अपने हनीमून के दौरान पति राजा रघुवंशी की हत्या करने का गंभीर आरोप है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विवेक एस ने बताया कि आरोपी को अदालत द्वारा जमानत दी गई है और पुलिस अब कानूनी प्रक्रियाओं के तहत मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि राजा रघुवंशी 23 मई को हनीमून के दौरान अचानक लापता हो गए थे। इसके बाद 2 जून को उनका क्षत-विक्षत शव पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा स्थित एक झरने के पास बरामद हुआ था। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने सोनम, उसके कथित प्रेमी और कुछ अन्य लोगों को गिरफ्तार किया था। अब अदालत के इस फैसले के बाद मामले में नया मोड़ आ गया है।

ये भी पढ़े : एमपी में निगम-मंडल नियुक्तियां, पंचूलाल प्रजापति बने विन्ध्य विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply