अरविंद केजरीवाल

देश में गहराया रसोई गैस का संकट : अरविंद केजरीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- एक करोड़ लोगों की नौकरी पर मंडरा रहा खतरा

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने देशभर में हो रही रसोई गैस की किल्लत को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया है। बुधवार को एक बयान जारी करते हुए उन्होंने मौजूदा ऊर्जा संकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अंतरराष्ट्रीय रुख पर सवाल उठाए और चेतावनी दी कि इस स्थिति के कारण देश में लगभग एक करोड़ लोग बेरोजगार हो सकते हैं।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश में ईंधन और रसोई गैस का पर्याप्त भंडार : मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा- ‘घबराने की जरूरत नहीं, आपूर्ति पर सरकार की पैनी नजर’

होटल और रेस्तरां बंद होने की कगार पर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत में इस्तेमाल होने वाली कुल आयातित रसोई गैस का करीब 90 प्रतिशत हिस्सा होर्मुज जलडमरू मध्य के रास्ते आता है, जो फिलहाल तनाव की चपेट में है। उन्होंने बताया कि इस संकट का सबसे बुरा असर होटल और रेस्तरां उद्योग पर पड़ रहा है। केजरीवाल ने दावा किया कि दिल्ली एनसीआर और बिहार जैसे राज्यों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि गैस की कमी के चलते अगले दो दिनों में लगभग 50 प्रतिशत होटल बंद हो सकते हैं। विदेश नीति पर उठाए गंभीर सवाल प्रधानमंत्री मोदी की आलोचना करते हुए केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने भारत की दशकों पुरानी गुटनिरपेक्ष विदेश नीति को भारी नुकसान पहुँचाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत ने बेवजह ईरान जैसे देशों को अपना शत्रु बना लिया है। आप नेता ने कहा, “प्रधानमंत्री ने भारत की 75 साल पुरानी नीति को बदलकर गलती की है। हमें किसी विशेष गुट का हिस्सा नहीं बनना चाहिए था। युद्ध शुरू होने के ठीक पहले वे इजरायली प्रधानमंत्री के साथ खड़े नजर आए, जिससे हमारे रणनीतिक हितों को चोट पहुँची है।” केजरीवाल ने याद दिलाया कि शीत युद्ध के कठिन दौर में भी भारत अपनी स्वतंत्र विदेश नीति पर कायम रहा था, लेकिन वर्तमान फैसलों ने देश के भीतर ऊर्जा और रोजगार का संकट खड़ा कर दिया है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply