अभिषेक शर्मा

आईसीसी की ताजा टी-20 रैंकिंग : वर्ल्ड कप में धमाल मचाने वाले भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बने दुनिया के टॉप-2 बल्लेबाज

क्रिकेट खेल देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। टी-20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद आईसीसी ने बुधवार को खिलाड़ियों की ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। इस बार की रैंकिंग में टी-20 प्रारूप में बड़े बदलाव देखने को मिले हैं, जिसमें भारतीय खिलाड़ियों का वर्चस्व साफ नजर आ रहा है। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन बल्लेबाजों की सूची में पहले और दूसरे स्थान पर काबिज हो गए हैं।

बल्लेबाजी में भारतीयों का जलवा अभिषेक शर्मा 875 रेटिंग अंकों के साथ दुनिया के नंबर-1 टी-20 बल्लेबाज बने हुए हैं। उन्होंने वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार अर्धशतक जड़कर अपनी बढ़त बनाए रखी। वहीं, ईशान किशन ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाते हुए 317 रन बनाए, जिसकी बदौलत वे दो पायदान चढ़कर 871 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। टॉप-10 बल्लेबाजों की सूची में कुल चार भारतीय शामिल हैं, जिनमें तिलक वर्मा सातवें और सूर्यकुमार यादव नौवें स्थान पर हैं। गेंदबाजी में राशिद खान ने वरुण को पछाड़ा गेंदबाजों की रैंकिंग में अफगानिस्तान के फिरकी गेंदबाज राशिद खान ने बाजी मार ली है। वे 753 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। दूसरी ओर, भारत के वरुण चक्रवर्ती एक स्थान नीचे खिसककर अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं।

ये भी पढ़े : मोदी सरकार का बड़ा कदम : मदुरै एयरपोर्ट अब इंटरनेशनल, जल जीवन मिशन और कनेक्टिविटी प्रोजेक्ट्स पर 8.69 लाख करोड़ की मुहर

वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे जसप्रीत बुमराह को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है और वे छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। अन्य गेंदबाजों में अक्षर पटेल 17वें और हार्दिक पंड्या 46वें स्थान पर हैं। पंड्या ऑलराउंडर्स की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार ऑलराउंडर्स की श्रेणी में भारत के उप-कप्तान हार्दिक पंड्या दुनिया के दूसरे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने हुए हैं। इस सूची में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा पहले स्थान पर काबिज हैं। वहीं, भारत के शिवम दुबे को दो पायदान का नुकसान हुआ है और वे अब 11वें नंबर पर हैं। भारत ने अहमदाबाद में रचा था इतिहास गौरतलब है कि 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों के विशाल अंतर से शिकस्त दी थी। इस जीत के साथ ही भारत ने लगातार दूसरी बार और कुल तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply