मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश शाजापुर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

एजेंसी, शाजापुर, भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शाजापुर और खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने ट्रॉली पर चढ़कर किसानों से सीधा संवाद किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 30 अप्रैल को एक अलग ही अंदाज में नजर आए। शाजापुर के मकोड़ी स्थित श्यामा वेयरहाउस में निरीक्षण के दौरान सीएम प्रोटोकॉल तोड़कर सीधे गेहूं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर चढ़ गए। उन्होंने वहां मौजूद किसानों से बातचीत कर उपार्जन प्रक्रिया, तौल और सुविधाओं के बारे में फीडबैक लिया।

इससे पहले मुख्यमंत्री अचानक खरगोन जिले के कतरगांव उपार्जन केंद्र भी पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि केंद्रों पर तौल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए और किसानों के लिए छाया, पानी व बैठने की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सीएम ने स्पष्ट किया कि उपार्जन प्रक्रिया में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और किसानों को उनकी उपज बेचने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए।

ये भी पढ़े : गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया जारी, अब तक हुआ 2 हजार 547 करोड़ रूपए की राशि भुगतान- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply