एजेंसी, मध्य प्रदेश/हिमाचल प्रदेश/राजस्थान। पहाड़ी इलाकों में जारी बर्फबारी ने मैदानी क्षेत्रों में ठिठुरन बढ़ा दी है। मध्य प्रदेश में पिछले एक सप्ताह से जमाने वाली सर्दी महसूस की जा रही है। बीते 24 घंटों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, उज्जैन समेत 15 शहरों का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज हुआ। शाजापुर 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में कोल्ड वेव (शीतलहर) चलने की आशंका है। अगले 2 दिन के लिए राज्य में अलर्ट जारी है। वहीं राजस्थान के माउंट आबू में पारा शून्य के आसपास पहुंच गया है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 3-4 डिग्री कम है। हिमाचल प्रदेश में पिछले दिनों बर्फबारी कम हुई है, लेकिन ठंड अभी भी तेज बनी हुई है। प्रदेश के 29 शहरों में न्यूनतम पारा 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। लाहौल-स्पीति में तापमान माइनस में बना हुआ है। अगले 6 दिन प्रदेश में बारिश या बर्फबारी की संभावना नहीं है।
मध्य प्रदेश: अगले 2 दिन शीतलहर के आसार, भोपाल-इंदौर समेत 6 जिलों में अलर्ट जारी
पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी ने मध्य प्रदेश के बड़े हिस्से में कंपकंपी बढ़ा दी है। पिछले 24 घंटे में शाजापुर सबसे ज्यादा ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन समेत 15 शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। गुरुवार को भोपाल, इंदौर समेत 6 जिलों में शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है।


