मध्य प्रदेश की बहनों के लिए आज का दिन सुनहरा, सीएम देंगे सौगात

Blog

जैसा कि सभी जानते हैं मध्य प्रदेश की महिलाओं को लाडली बहन योजना की किस्त का बेसब्री से इंतजार रहता है । और क्यों ना हो, आखिर हर महीने इन बहनों को मध्य प्रदेश की डॉक्टर मोहन यादव सरकार द्वारा 1250 रुपए भेंट के रूप में समर्पित जो किए जाते हैं। ज्ञात हो कि इस बार बहनों को लाडली बहन योजना की 16वीं किस्त मिलने जा रही है। चूंकि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की पहल पर भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर निर्णायक हमला किया गया था । उस घटना के बाद लाडली बहनों को मिलने वाली यह पहली किस्त है। इसलिए भी इस किस्त का महत्व और ज्यादा बढ़ जाता है । उम्मीद व्यक्त की जा रही है कि लाडली बहनों को 1250 रुपए समर्पित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव कोई विशेष संदेश भी जारी करने वाले हैं। यह सभी जानते हैं कि लाडली बहन योजना मध्य प्रदेश शासन की बेहद महत्वाकांक्षी योजना है। यही वह सौगात है जिससे प्रसन्न होकर प्रदेश की महिलाओं ने बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को भर भर कर वोट दिए, और जब चुनावी नतीजों को लेकर राजनीतिक पंडित दावा कर रहे थे कि प्रदेश की भाजपा सरकार संकट में है। इस बार संभव है कम मतों के अंतर से प्रदेस की सरकार परिवर्तित हो जाए। लेकिन लाडली बहन योजना ने ऐसे गुल खिलाए कि विरोधी चारों खाने चित नजर आए और भाजपा एक बार फिर शानदार बहुमत के साथ सरकार पर काबिज हो गई। यही वजह है कि मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इस योजना को काफी गंभीरता से लेते हैं । और जैसे-जैसे बहनों को किस्त भेजने की तारीख नजदीक आती है उनका उत्साह बढ़ता चला जाता है । आज 16 तारीख है और लाडली बहन योजना की किस्त भी 16वीं ही है। इसलिए यह मौका और ज्यादा खास हो चला है। संभव है मुख्यमंत्री गरीब बहनों को रसोई गैस सिलेंडर के लिए सब्सिडी बतौर भी राशि प्रेषित कर सकते हैं। जहां तक भाजपा सूत्रों की बात है तो उस ओर से संगठन एवं सरकार के बारे में दावे किए जा रहे हैं कि 16 तारीख केवल लाडली बहनों के लिए ही नहीं मध्य प्रदेश में सत्ता और संगठन दोनों के लिए खास है । यही वजह है कि यह दिन सभी पैमानों पर बहनों के लिए समर्पित रहने वाला है । वैसे भी मध्य प्रदेश एकमात्र ऐसा राज्य है जहां महिला वर्ग के लिए सर्वाधिक हितकारी योजनाएं प्रचलन में बनी हुई हैं । यहां कन्या के जन्म से लेकर उसके बुजुर्ग होने तक किसी न किसी रूप में शासन की ओर से उसे सरकारी सहायता मिलती रहती है। मध्य प्रदेश शासन कन्या के जन्म से ही उसे लाड़ली लक्ष्मी बना देता है और एक मुस्त राशि बैंक खाते में जमा करके ऐसी व्यवस्था कर दी जाती है जिसके चलते कन्या के बालिग होने पर सरकार उसे₹100000 से अधिक की राशि बतौर भेंट समर्पित करती है। शिक्षा के दौरान भी कन्याओं को अनेक प्रोत्साहन योजना से लाभान्वित किया जाता रहता है । जिस में मेधावी छात्राओं को साइकिल और स्कूटी प्रदान किया जाना बेहद खास है। विवाह की अवस्था में शासन द्वारा सरकारी स्तर पर विवाह समारोह आयोजित किए जाते हैं। जिनके खर्च मध्य प्रदेश सरकार द्वारा ही उठाया जाता है । इन समारोह के माध्यम से भी कन्याओं को एक बड़ी राशि बतौर भेंट समर्पित की जाती है। इसके बाद विवाहित महिलाओं को लाडली बहन योजना के तहत 1250 रुपए मिलना शुरू हो जाते हैं और फिर वृद्धावस्था होने पर पेंशन मिलना शुरू हो जाती है। यदि महिला अथवा कन्या बीपीएल वर्ग से है तो उसे अतिरिक्त आर्थिक सहायता के अनेक मार्ग खुले हुए हैं। इन योजनाओं का ही परिणाम है कि मध्य प्रदेश में कन्याओं के जन्म का औसत लगातार सुधार की ओर अग्रसर है। जैसा की मौसम विभाग का अनुमान है, आज मध्य प्रदेश में केवल बादल ही नहीं बरसेंगे महिलाओं के बैंक खातों में धन की बारिश भी होने वाली है। इस अवसर पर होने वाले आर्थिक लाभ के लिए मध्य प्रदेश भर की लाडली बहनाओं को ढेर सारी शुभकामनाएं और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव को साधुवाद । मतदाताओं को विश्वास है कि भविष्य में भी प्रदेश की मोहन सरकार आम जनता के हित में इस प्रकार की लाभदायक योजनाओं को बनाए रखने वाली है।

Leave a Reply