एजेंसी, भोपाल। गणतंत्र दिवस के पहले आज पद्मश्री पुरस्कार पाने वाले लोगों की लिस्ट जारी कर दी गई है। जिसमें देश के कई राज्यों से उन लोगों को चुना गया है। जिन्होंने अपने काम से देश का मान बढ़ाया है। जिसमें मध्यप्रदेश की तीन हस्तियों के नाम शामिल हैं। इसमें वरिष्ठ पत्रकार कैलाशचंद्र पंत, सागर के मार्शल आर्ट कलाकार भगवानदास रैकवार और मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।
कौन हैं कैलाश चंद्र पंत
कैलाश चंद्र पंत मध्यप्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार हैं। उन्हें हिंदी भाषा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य के चलते सम्मान किया जा रहा है। उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो दशकों तक काम किया। वह जनधर्म नाम से साप्ताहिक मैगजीन निकालते हैं। पंत के द्वारा हिंदी भवन न्यास और कृषि भवन को विकसित किया गया है।
कौन हैं मोहन नागर
मोहन नागर राजगढ़ जिले के गृह गांव रायपुरिया (पचोर) के रहने वाले हैं। उन्हें पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए नागर को पद्मश्री पुरस्कार 2026 से नवाजा जाएगा। राजगढ़ के साथ ही बैतूल जिले में पर्यावरण के लिए बेहतर कार्य किया है। वर्तमान में नागर मप्र जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष हैं। वह सांसद रोडमल नागर के गृह गांव के रहने वाले हैं। मोहन नागर ने पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में बेहतर कार्य किया।
कौन हैं भगवानदास रैकवार
भगवानदास रैकवार बुंदेलखंड की धरती से आते हैं। उन्हें बुंदेली युद्ध कला के संरक्षण, प्रशिक्षण और प्रचार के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने पारंपरिक मार्शल आर्ट्स को जीवित रखने के लिए दशकों से कार्य किया है।


