भरतपुर: इस समय भरतपुर से कुलदीप जघीना हत्याकांड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. भरतपुर पुलिस ने कुलदीप जघीना कि हत्या के चार मुख्य आरोपी बबलू मालीपुरा, सौरभ, विष्णु और धर्मराज को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों में लगी गोली लगी है, तो वहीं दो बदमाशों के पैर टूट गए हैं, अब चारों बदमाशों को पुलिस अस्पताल लेकर जा रही है. गौरतलब है कि कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के आरोपी कुलदीप जघीना और विजयपाल को जब पुलिस पेशी पर ले जा रही थी. इस दौरान भरतपुर में अमोली टोल प्लाजा पर कुलदीप जघीना और विजयपाल पर फायरिंग हुई. इस फायरिंग में कुलदीप जघीना की मौत हो गई. जिसके बाद भरतपुर SP मृदुल कच्छावा ने शहर की नाकाबंदी कर इन चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.


