‘बॉर्डर बदल सकते हैं, भारत को वापस मिलेगा…’, दिल्ली में रक्षा मंत्री ने कर दिया बड़ा ऐलान

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को दिल्ली में बड़ा ऐलान किया है। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा, “आज सिंध भारत का हिस्सा नहीं है, लेकिन सीमाएं कभी भी बदल सकती हैं और हो सकता है कि सिंध फिर भारत में लौट आए। सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा।”

लाल कृष्ण आडवाणी का किया जिक्र
इस दौरान रक्षा मंत्री ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लाल कृष्ण आडवाणी ने अपनी एक किताब में लिखा था कि सिंधी हिंदू, खासकर उनकी पीढ़ी के लोग, अभी भी सिंध को भारत से अलग नहीं मानते हैं। सिर्फ सिंध में ही नहीं, बल्कि पूरे भारत में हिंदू सिंधु नदी को पवित्र मानते थे।

उमा भारती ने दी चेतावनी
उन्होंने आगे कहा कि सिंध में कई मुसलमान भी मानते थे कि सिंधु का पानी ज़मज़म से कम पवित्र नहीं है। आज, सिंध की ज़मीन भारत का हिस्सा भले ही न हो, लेकिन सभ्यता के हिसाब से सिंध हमेशा भारत का हिस्सा रहेगा और जहाँ तक ज़मीन की बात है, बॉर्डर बदल सकते हैं। कौन जानता है, कल सिंध फिर से भारत में वापस आ जाए। हमारे सिंध के लोग, जो सिंधु नदी को पवित्र मानते हैं, चाहे वे कहीं भी हों, हमेशा हमारे रहेंगे।

सिंधी समुदाय के लोगों से की मुलाकात
राजनाथ सिंह ने कहा कि सिंधी समुदाय और दूसरे लोग दिल्ली भाग आए थे, जहां वे बहुत बुरी हालत में झुग्गियों में रह रहे थे। मैं खुद उनसे मिलने गया था। लौटने के बाद, मैंने तय किया कि उन्हें सही नागरिकता देने के लिए जो भी ज़रूरी कानून होंगे, हम उन्हें लागू करेंगे।

Leave a Reply