बांग्लादेश प्लेन क्रैश : मदद के लिए आगे आया भारत, घायलों का इलाज करेगी दिल्ली की बर्न स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम

अंतर्राष्ट्रीय देश/प्रदेश नई दिल्ली बांग्‍लादेश राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली| बांग्लादेश में वायुसेना का फाइटर जेट गिरने के बाद जलने से 32 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. इसमें 25 बच्चे शामिल हैं. यह हादसा सोमवार को हुआ था. यह फाइटर जेट एक स्कूल की बिल्डिंग पर गिर गया था. मरने वालों के अलावा बड़ी संख्या में लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए थे. अब जले हुए लोगों को वहां पर उचित इलाज नहीं मिल पा रहा है. पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताने के साथ ही बांग्लादेश की मदद करने का ऐलान भी किया. इसी क्रम में जले हुए लोगों का इलाज करने के लिए केंद्र सरकार के दो अस्पतालों से डॉक्टर की टीम भेजने की तैयारी चल रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, विदेश मंत्रालय इस पूरे मामले को हैंडल कर रहा है. बताया जा रहा है कि बर्न विभाग के स्पेशल नर्स को भी भेजने की तैयारी है. इसके अलावा, बर्न लोगों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाइयां और कुछ मेडिकल उपकरणों को भी बांग्लादेश भेजा जाएगा.

अस्पताल प्रशासन का कहना है कि अभी तक उनके पास विदेश मंत्रालय की ओर से कोई लिखित आदेश नहीं आया है. लेकिन सोर्सेस से मिली सूचना के आधार पर अस्पताल ने इस पर विचार शुरू कर दिया है. माना जा रहा है कि आरएमएल अस्पताल से बर्न और प्लास्टिक सर्जरी विभाग के डॉक्टर राममोहन आर को बांग्लादेश भेजा जा सकता है. हालांकि, अभी अस्पताल की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मंत्रालय की ओर से लिखित निर्देश आने के बाद टीम भेजने को अंतिम रूप दिया जाएगा. बता दें कि बांग्लादेश में जो प्लेन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है वो एफ-7बीजीआई बांग्लादेश एयरफोर्सका मल्टीरोल फाइटर जेट है. यह प्लेन चीन के चेंगदू जे-7 फाइटर का एडवांस वर्जन है.

Leave a Reply