पेरिस ओलंपिक पुरुष हॉकी : भारत ने मेडल की आस बढ़ाई, ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से हराया

खेल नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय हॉकी

पेरिस। पेरिस ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का आखिरी ग्रुप मैच में ऑस्ट्रेलिया से हुआ। इस मुकाबले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-2 से शिकस्त दी। शुक्रवार को खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से अभिषेक 18वें मिनट और हरमनप्रीत सिंह 13वें व 33 मिनट में गोल दागा। कंगारू टीम की तरफ से थॉमस क्रेग 25वें मिनट और ब्लेक गोवर्स ने 55वें मिनट पर गोल किए।

52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को दी शिकस्त
टीम इंडिया ने 52 साल बाद ऑस्ट्रेलिया को ओलंपिक में हराया है। यह 1972 के म्यूनिख ओलंपिक के बाद पहली बार है जब मैन इन ब्लू ने कंगारू को पटखनी दी है। वहीं, भारत ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।

ऐसा रहा मैच
मैच के पहले क्वार्टर में भारत का दबदबा रहा और दो गोल दाग दिए। अभिषेक ने पहले फील्ड गोल किया। इससे पहले ललित उपाध्याय डी में दाखिल हुए और कंगारू को डिफेंस में उलझा दिया। फिर अभिषेक ने बॉल को फ्लिप करते हुए शानदार गोल किया। फिर कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा और टीम 2-0 से आगे हो गई। फिर दूसरे क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया टीम ने वापसी की। थॉमस क्रेग ने पेनल्टी कॉर्नर के जरिए गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में हरमनप्रीत ने पेनल्टी स्ट्रोक पर गोल लगाकर टीम को 3-1 से आगे कर दिया।

Leave a Reply