पाकिस्तानी जासूसी मामला : इंडियन एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी को असम से गिरफ्तार किया गया

अंतर्राष्ट्रीय असम देश/प्रदेश पाकिस्तान राष्ट्रीय

एजेंसी, असम। असम पुलिस ने शुक्रवार रात पाकिस्तानी जासूसी मामला दर्ज करते हुए इंडियन एयरफोर्स के रिटायर्ड अधिकारी कुलेंद्र शर्मा को गिरफ्तार किया। आरोपी लंबे समय से निगरानी में था और प्रारंभिक जांच के बाद उसे हिरासत में लिया गया। कुलेंद्र शर्मा असम के सोनितपुर जिले के तेजपुर स्थित पटिया इलाके के निवासी हैं।

आरोपी और उसके संबंध

पुलिस के अनुसार कुलेंद्र शर्मा कथित तौर पर पाकिस्तानी जासूसी एजेंसी से जुड़े लोगों के संपर्क में था और उन्हें संवेदनशील जानकारियां देता रहा। आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से संदिग्ध सामग्री बरामद हुई है। कुलेंद्र शर्मा भारतीय वायुसेना में जूनियर वारंट ऑफिसर के पद पर तैनात थे और तेजपुर एयरफोर्स स्टेशन में पोस्टेड थे, जहां सुखोई-30 लड़ाकू विमानों का स्क्वाड्रन मौजूद है। उन्होंने 2002 में सेवानिवृत्ति ली और इसके बाद तेजपुर यूनिवर्सिटी में भी कुछ समय तक काम किया।

कानूनी कार्रवाई और जांच

सोनितपुर के डिप्टी एसपी हरिचरण भूमिज ने कहा कि आरोपी के पाकिस्तानी जासूसी से जुड़े होने का शक मजबूत है, लेकिन जांच पूरी होने के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकेगी। कुलेंद्र शर्मा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस से मिले डेटा की जांच कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की गहराई से पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें : डीजीसीए का कड़ा एक्शन : 4 उड़ान परिचालन निरीक्षक निलंबित, सुरक्षा नियमों की अनदेखी का आरोप

Leave a Reply