डोनाल्ड ट्रंप

ईरान और इजराइल के बीच महायुद्ध का खतरा : डोनाल्ड ट्रंप ने दी खुली चेतावनी आत्मसमर्पण करो या बर्बादी के लिए तैयार रहो

अंतर्राष्ट्रीय अमेरिका इजराइल ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दुबई। खाड़ी क्षेत्र में तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है क्योंकि ईरान की राजधानी तेहरान एक बार फिर भीषण धमाकों से दहल उठी है। शनिवार की सुबह तेहरान के आसमान में धुएं के गहरे बादल छा गए जिसके जवाब में ईरान ने इजराइल की तरफ मिसाइलें दागकर जवाबी कार्रवाई की। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बेहद सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जब तक ईरान बिना किसी शर्त के घुटने नहीं टेक देता तब तक उससे कोई बातचीत नहीं की जाएगी। ट्रंप प्रशासन ने इजराइल को लगभग 1270 करोड़ रुपये के आधुनिक हथियारों की सप्लाई को भी हरी झंडी दे दी है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि आने वाले समय में बमबारी का सिलसिला और तेज हो सकता है जो इस पूरे संघर्ष का सबसे भयानक दौर होगा।

युद्ध की आग अब पड़ोसी देशों तक भी फैलने लगी है। ईरान की मिसाइल कार्रवाई के बाद बहरीन में खतरे के सायरन बजने लगे वहीं सऊदी अरब ने अपने तेल क्षेत्रों की ओर आ रहे ड्रोन्स और बैलिस्टिक मिसाइलों को मार गिराने का दावा किया है। दूसरी तरफ रूस ने ईरान का साथ देते हुए उसे ऐसी खुफिया जानकारी उपलब्ध कराई है जिससे वह क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों और युद्धपोतों को निशाना बना सके। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए ईरानी राष्ट्रपति से फोन पर चर्चा की है।

ये भी पढ़े : मध्य प्रदेश के गेहूं किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी : समर्थन मूल्य पर मिलेगा चालीस रुपये बोनस और बढ़ी पंजीयन की तारीख

इस भीषण जंग का असर अब पूरी दुनिया की जेब पर भी पड़ने वाला है। जानकारों ने चेतावनी दी है कि अगर खाड़ी देशों से तेल की सप्लाई रुकी तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 150 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं जो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं होगा। आंकड़ों के अनुसार इस संघर्ष में अब तक ईरान में 1230 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं जबकि लेबनान और इजराइल में भी भारी जान-माल का नुकसान हुआ है। छह अमेरिकी सैनिकों की भी इस लड़ाई में मौत हो गई है। हालांकि कुछ देश बीच-बचाव की कोशिश कर रहे हैं लेकिन फिलहाल शांति के कोई संकेत नजर नहीं आ रहे हैं।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply