एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिका और ईरान के बीच पिछले 24 दिनों से जारी भीषण युद्ध के बीच शांति के संकेत मिले हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को घोषणा की कि वे ईरानी पावर प्लांट और ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर होने वाले सैन्य हमलों को अगले पांच दिनों के लिए टालने का आदेश दे रहे हैं। ट्रंप ने यह फैसला दोनों देशों के बीच हुई ‘सार्थक बातचीत’ के बाद लिया है।
BREAKING PRESIDENT TRUMP: 🇺🇸🇮🇷 We had very good and productive conversations regarding a complete and total resolution of hostilities in the Middle East.
Military strikes postponed for 5 days. pic.twitter.com/wiZh9F1H5p
— Donald J Trump Posts TruthSocial (@TruthTrumpPost) March 23, 2026
ट्रंप ने दी हमले टालने की जानकारी डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट साझा करते हुए बताया कि पिछले दो दिनों में अमेरिका और ईरान के बीच मध्य पूर्व में दुश्मनी खत्म करने को लेकर सकारात्मक चर्चा हुई है। ट्रंप ने लिखा, “इन रचनात्मक बातचीत के मिजाज को देखते हुए मैंने युद्ध विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों के खिलाफ किसी भी सैन्य हमले को पांच दिनों के लिए टाल दिया जाए।”
बता दें कि ट्रंप ने पहले ईरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया था, जिसकी समयसीमा मंगलवार को समाप्त हो रही थी। ट्रंप ने चेतावनी दी थी कि रास्ता न खुलने पर वे ईरान के पावर नेटवर्क को तबाह कर देंगे। ईरान का पलटवार- ‘ट्रंप पीछे हट गए’ अमेरिकी राष्ट्रपति के इस बयान पर ईरान की ओर से तीखी प्रतिक्रिया आई है। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने इसे अपनी जीत बताते हुए ग्राफिक चलाया कि ‘ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हटे’। रॉयटर्स के मुताबिक, ईरान ने स्पष्ट किया है कि ट्रंप ने वित्तीय बाजार के दबाव और तेहरान की जवाबी कार्रवाई के डर से यह कदम उठाया है।
ये भी पढ़े : विश्व जल दिवस पर पीएम मोदी का आह्वान : पानी की हर बूंद को बचाने का लिया संकल्प, महिलाओं की भागीदारी पर जोर
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने एक अधिकारी के हवाले से दावा किया कि अमेरिका के साथ ऐसी कोई बातचीत नहीं चल रही है जैसा ट्रंप दावा कर रहे हैं। एजेंसी ने यह भी चेतावनी दी कि होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध से पहले वाली स्थिति में वापस नहीं लौटेगा और तेहरान अपनी रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा रहेगा। मेहर न्यूज ने भी ट्रंप की धमकियों को महज एक ‘दिखावा’ करार दिया है। फिलहाल, अगले पांच दिनों के लिए हमलों पर लगी इस रोक से युद्ध के और अधिक भड़कने का खतरा टल गया है, लेकिन तनाव अब भी चरम पर है।


