एजेंसी, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को विश्व जल दिवस के मौके पर धरती के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए जल संरक्षण की पुरजोर अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी बात रखते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि पानी न केवल हमें जीवन प्रदान करता है, बल्कि यह हमारे ग्रह के आने वाले कल को भी संवारता है। उन्होंने देशवासियों से आग्रह किया कि इस विशेष अवसर पर हमें पानी की एक-एक बूंद को सहेजने और इसके जिम्मेदारी भरे उपयोग के प्रति अपने संकल्प को और मजबूत करना चाहिए।
Water sustains us and shapes our planet’s future.
On World Water Day, let us reaffirm our commitment to conserve every drop of water and use it responsibly. Today is also a day to appreciate those who engage in sustainable practices, promote awareness and nurture a culture of… pic.twitter.com/lG2WlOmYGD
— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में उन सभी लोगों और संस्थाओं की सराहना की जो जल बचाने के आधुनिक और टिकाऊ तरीके अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह दिन उन लोगों के सम्मान का भी है जो समाज में पानी बचाने के प्रति जागरूकता फैला रहे हैं और संरक्षण की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।
ये भी पढ़े : हनीमून पर निकलीं रश्मिका मंदाना, थाईलैंड में बिता रहे रोमांटिक पल
संयुक्त राष्ट्र के आंकड़ों के अनुसार, विश्व जल दिवस मनाने का एक बड़ा लक्ष्य ‘सतत विकास लक्ष्य- छह’ को पूरा करना है। इसका मुख्य उद्देश्य साल 2030 तक दुनिया के हर व्यक्ति के लिए स्वच्छ पानी और बेहतर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
संयुक्त राष्ट्र ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जानकारी दी है कि वर्ष 2026 के विश्व जल दिवस अभियान में एक बड़े बदलाव और अधिकारों पर आधारित सोच अपनाने की बात कही गई है। इस बार के अभियान में विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका पर ध्यान केंद्रित किया गया है। इसके तहत जल प्रबंधन से जुड़े हर निर्णय में महिलाओं को बराबर की आवाज, नेतृत्व करने के अधिकार और समान अवसर देने पर जोर दिया गया है।


