अष्टमी पूजा

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा कब मनाई जाएगी, जानिए

देश/प्रदेश धर्म-आस्था

चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा कब मनाई जाएगी, जानिए

एजेंसी, नई दिल्ली। शारदीय और चैत्र दोनों ही नवरात्रि में अष्टमी तिथि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि का आठवां दिन मां महागौरी को समर्पित है। इस दिन माता दुर्गा के आठवें स्वरूप मां गौरी की उपासना करना अत्यंत ही फलदायी होता है। नवरात्रि की अष्टमी तिथि को दुर्गा अष्टमी और महाअष्टमी नाम से भी जाना जाता है। अष्टमी पूजा के दिन कन्या पूजन का भी विधान है। इस साल चैत्र नवरात्रि की अष्टमी की तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है। तो आइए यहां जानते हैं कि चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा कब की जाएगी। साथ ही जानेंगे दुर्गा अष्टमी पूजा का शुभ मुहूर्त के बारे में।

चैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी 2026 डेट
दरअसल, इस साल चैत्र दुर्गा अष्टमी तिथि को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है, अष्टमी तिथि दो दिन रहेगी। पंचांग के अनुसार, चैत्र शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि का आरंभ 25 मार्च 2026 को दोपहर 1 बजकर 50 मिनट पर होगा। चैत्र अष्टमी तिथि का समापन 26 मार्च को सुबह 11 बजकर 48 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की अष्टमी पूजा यानी दुर्गा अष्टमी 26 मार्च 2026 को मनाई जाएगी।

चैत्र नवरात्रि महाअष्टमी कन्या पूजन 2026 शुभ मुहूर्त
नवरात्रि के आठवें दिन यानी अष्टमी तिथि के दिन कन्या पूजन का विधान है। धार्मिक मान्यता है कि नवरात्रि में कन्या पूजन करने से देवी मां प्रसन्न होती है और भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के दिन कन्या पूजा के लिए दो मुहूर्त सबसे उत्तम रहेगा। प्रथम मुहूर्त सुबह 6 बजकर 18 मिनट से सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। दूसरा मुहूर्त सुबह 10 बजकर 55 मिनट से दोपहर 3 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्या पूजन करने देवी मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है। घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। तो महाष्टमी के दिन छोटी-छोटी कन्याओं को घर बुलाकर हलवा-पूड़ी, काला चना और खीर खिलाएं। भोजन के बाद कन्याओं को दक्षिणा देकर और उनका आशीर्वाद लेकर विदा करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। stpv.live एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़े :रखा जाएगा विनायक गणेश चतुर्थी का व्रत, शुभ धन का लाभ होगा लाभ
ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply