एजेंसी, हिसार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को यहां कहा कि त्वरित गति से निर्बाध विकास भाजपा सरकार का मंत्र है और यह उसके कार्यों में परिलक्षित होता है। पीएम मोदी ने हिसार से अयोध्या के लिए एक वाणिज्यिक उड़ान को हरी झंडी दिखाई और हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन के लिए आधारशिला रखी। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्ष 2014 से पहले देश में 74 हवाई अड्डे थे, लेकिन आज यह संख्या 150 को पार कर गई है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले 10 वर्षों में करोड़ों भारतीयों ने पहली बार हवाई जहाज में उड़ान भरी, हमने नए हवाई अड्डे बनाए, पहले अच्छे रेलवे स्टेशन भी नहीं थे।’’ उन्होंने कहा, ‘‘बिना रुके विकास, तेजी से विकास, यही भाजपा सरकार का मंत्र है। हमारी सरकार कनेक्टिविटी, सामाजिक न्याय और गरीबों के कल्याण पर जोर दे रही है।’’ मोदी ने कांग्रेस पर भीमराव आंबेडकर का अपमान करने और उनके लिए चुनाव में बाधा खड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, ‘‘हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि उन्होंने (कांग्रेस) आंबेडकर के साथ क्या किया। जब तक वह जीवित थे, कांग्रेस ने उनका अपमान किया और उन्हें दो बार चुनाव में हराया गया।’’ पीएम मोदी ने कहा कि बाबासाहेब चाहते थे कि हर गरीब व्यक्ति सिर उठा कर जिए, लेकिन कांग्रेस ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति यों को ‘‘दूसरे दर्जे का नागरिक’’ बना दिया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता हासिल करने के लिए पवित्र संविधान को हथियार बना लिया और ‘‘वोट बैंक का वायरस’’ फैलाया। पीएम मोदी ने कहा, ‘‘कर्नाटक में कांग्रेस सरकार ने धर्म के आधार पर निविदा ओं में आरक्षण दिया और एससी, एसटी, ओबीसी के अधिकार छीने।’’ पीएम मोदी ने महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डे के नए टर्मिन ल भवन के लिए आधारशिला रखी। इसका निर्माण अनुमानित 410 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से किया जाएगा। इसमें एक अत्याधुनिक यात्री टर्मिनल, एक कार्गो टर्मिनल और एक एटीसी भवन शामिल होगा। इस परियोजना को दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रधानमंत्री मोदी के यहां से अयोध्या के लिए उड़ान को हरी झंडी दिखाने के संबंध में पहले एक बयान में कहा गया था कि हरियाणा में हवाई मार्ग के जरिए संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से हिसार से अयोध्या के लिए सप्ताह में दो बार और जम्मू, अहमदाबाद, जयपुर और चंडीगढ़ के लिए सप्ताह में तीन उड़ानें शुरू की जाएंगी। मोदी सोमवार को भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर राज्य में 10,000 करोड़ रुपये की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करने के लिए हरियाणा पहुंचे। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्य के कई मंत्री मौजूद थे।
राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री मोदी और राहुल गांधी समेत कई वारिष्ठ नेताओं ने बाबा साहब को अर्पित की पुष्पांजलि
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, लोकसभा सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत कई नेताओं ने सोमवार को भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर संसद भवन परिसर में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी आंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्री और सांसदों ने भी आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में आंबेडकर का योगदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्र निर्माण में समर्पण के साथ काम करने के लिए प्रेरित करता रहेगा। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद अपनी अलग पहचान बनाई और अपनी असाधारण उपलब्धियों के माध्यम से पूरे विश्व में सम्मान अर्जित किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि वह शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन और दलितों के सशक्तीकरण के लिए एक महत्वपूर्ण साधन मानते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीमराव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि आंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आंबेडकर के सिद्धांत और विचार ‘आत्मनिर्भर’ एवं विकसित भारत के निर्माण को मजबूत और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।’’ आंबेडकर को अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण के लिए उनके आजीवन संघर्ष और संविधान का मसौदा तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। दलित परिवार में 1891 में जन्मे आंबेडकर एक प्रतिभाशाली छात्र थे, जो विदेश में अध्ययन करने गए थे। भारतीय समाज में उनके द्वारा झेले गए भेदभाव ने उन्हें एक प्रतिबद्ध समाज सुधारक बना दिया। वह भारत के पहले कानून मंत्री थे और 1956 में उनका निधन हो गया।
डॉ. बीआर आंबेडकर की जयंती आज: पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- बाबा साहब की प्रेरणा से देश सामाजिक न्याय के लिए समर्पित
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भीम राव आंबेडकर को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देते हुए सोमवार को कहा कि आंबेडकर की प्रेरणा के कारण ही देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने के लिए समर्पित है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा कि आंबेडकर के सिद्धांत और विचार ‘आत्मनिर्भर’ एवं विकसित भारत के निर्माण को मजबूत और तेज करेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सभी देशवासियों की ओर से भारत रत्न पूज्य बाबासाहेब को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन। यह उन्हीं की प्रेरणा है कि देश आज सामाजिक न्याय के सपने को साकार करने में समर्पित भाव से जुटा हुआ है। उनके सिद्धांत एवं आदर्श आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण को मजबूती और गति देने वाले हैं।’’ आंबेडकर को अनुसूचित जातियों के सशक्तीकरण के लिए उनके आजीवन संघर्ष और संविधान का मसौदा तैयार करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए जाना जाता है। एक दलित परिवार में 1891 में जन्मे आंबेडकर एक प्रतिभाशाली छात्र थे, जो विदेश में अध्ययन करने गए थे। भारतीय समाज में उनके द्वारा झेले गए भेदभाव ने उन्हें एक प्रतिबद्ध समाज सुधारक बना दिया। वह भारत के पहले कानून मंत्री थे और 1956 में उनका निधन हो गया।
डॉ. आंबेडकर की जन्मस्थली से दिल्ली को जोड़ने वाली ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी
नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को भीमराव आंबेडकर की जन्मस्थली डॉ. आंबेडकर नगर (म.प्र.) से नयी दिल्ली के लिए एक नयी ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह ट्रेन राजस्थान के कोटा होते हुए राष्ट्रीय राजधानी पहुंचेगी। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री यादव रविवार को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान बिरला और केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ क्रमशः मध्य प्रदेश के कोटा और अंबेडकर नगर स्टेशन पर मौजूद थे। वैष्णव ने बताया कि यह नयी ट्रेन ‘डॉ. आंबेडकर नगर-कोटा-नयी दिल्ली 20155/56 एक्सप्रेस’ आंबेडकर की जन्मस्थली को राजधानी दिल्ली से जोड़ती है और यह भारतीय संविधान के निर्माता के रूप में उनके योगदान को श्रद्धांजलि है। नयी ट्रेन को आंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर राज्य के लिए एक उपहार बताते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इससे दिल्ली से संपर्क बेहतर होगा। यादव ने कहा, ‘‘इससे राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा मिलेगा तथा यात्रियों को आसान, सुविधाजनक और किफायती यात्रा का लाभ मिल सकेगा।’’ रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने कहा, ‘‘अपने दैनिक सामान्य परिचालन के दौरान यह ट्रेन प्रतिदिन अपराह्न साढ़े तीन बजे डॉ. आंबेडकर नगर से चलेगी और इंदौर, उज्जैन तथा कोटा होते हुए अगले दिन तड़के चार बजकर 25 मिनट पर नयी दिल्ली पहुंचेगी।’’ उन्होंने बताया कि वापसी यात्रा के लिए ट्रेन नयी दिल्ली से रात 11 बजकर 25 मिनट पर चलेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर अपने अंतिम स्टेशन डॉ. आंबेडकर नगर पहुंचेगी।
संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे: आंबेडकर जयंती पर कांग्रेस ने कहा…
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संविधान निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि वह संवैधानिक मूल्यों एवं लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेगी। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘बाबासाहेब डॉ. आंबेडकर ने हम देशवासियों को न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के लोकतांत्रिक मूल्यों पर आधारित-भारत का संविधान- दिया जो सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए सबसे शक्तिशाली औजार है।’’ उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने देश की प्रगति व एकता के लिए समावेशिता को अपना परम कर्तव्य बताया और सभी के अधिकारों की रक्षा करने पर पुरज़ोर बल दिया। खरगे ने कहा, ‘‘आंबेडकर की 135वीं जयंती पर हम सामाजिक परिवर्तन और सामाजिक न्याय के उनके विचारों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता पुनः दोहराते हैं। कांग्रेस पार्टी ये शपथ लेती है कि हम संवैधानिक मूल्यों की रक्षा व लोकतंत्र की सुरक्षा के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहेंगे।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को उनकी जयंती पर सादर नमन।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश के लोकतंत्र को मज़बूत करने के लिए, हर भारतीय के समान अधिकारों के लिए, हर वर्ग की हिस्सेदारी के लिए उनका संघर्ष और योगदान, संविधान की रक्षा की लड़ाई में हमेशा हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।’’ गौरतलब है कि आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल, 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था। एक साधारण पृष्ठभूमि से उठकर वह स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हाशिए पर पड़े लोगों की मुखर आवाज बने। उन्हें कई सामाजिक सुधारों की शुरुआत करने और संविधान निर्माण का श्रेय जाता है।


