थलापति विजय ने दी वक्फ बिल 2025 को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली बॉलीवुड मनोरंजन राष्ट्रीय राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। लोकसभा और राज्यसभा दोनो से ही बहुमत मिलने और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की रजामंदी के बाद वक्फ संशोधन बिल 2025 को मंजूरी मिल गई और ये कानून पूरी देश में लागू हो गया है। हालांकि तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) पार्टी के अध्यक्ष और एक्टर थलापति विजय को ये लागू कानून बिल्कुल भी मंजूर नहीं है। ऐसे में एक्टर ने इस कानून को चुनौती देने का फैसला किया है। वक्फ (संशोधन) एक्ट 2025 को चुनौती देने के लिए पहले ही देशभर से कई सारी याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट में दायर की जा चुकी हैं। इनमें दावा किया गया है कि ये कानून मुस्लिम विरोधी है और ये समुदाय के साथ भेदभाव करता है। उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है। इस बीच अब थलापति विजय ने भी अब इस एक्ट को चुनौती दे दी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक्टर ने इस एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।

थलापति विजय ने पहले भी किया था विरोध

इससे पहले भी थलापति विजय ने एक बयान में वक्फ संशोधन विधेयक को ‘मुस्लिम विरोधी’ बताया था। उन्होंने कहा था कि ‘संसद के निचले सदन में पारित वक्फ संशोधन विधेयक ने एक बार फिर संविधान की गरिमा और धर्मनिरपेक्ष भारतीय लोकतंत्र के बुनियादी सिद्धांतों पर सवालिया निशान लगाए हैं।’ इसके साथ ही कहा कि ‘टीवीके मांग करता है कि लोकतांत्रिक ताकतों की आवाज को ध्यान में रखते हुए लोकतंत्र विरोधी बिल को वापस लिया जाए, अगर भाजपा की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ऐसा नहीं करती है, तो टीवीके मुस्लिम भाइयों के साथ मिलकर वक्फ अधिकारों के कानूनी संघर्ष में हिस्सा लेगा।’

इन हस्तियां ने दायर की याचिका

बता दें कि थलापति विजय से पहले भी कई नेताओं ने वक्फ संशोधन विधेयक के खिलाफ कोर्ट का रुख कर चुके हैं। इनमें एआईएमआईएम के सांसद असदुद्दीन ओवैसी, कांग्रेस सांसद मो. जावेद और इमरान प्रतापगढ़ी, आप विधायक अमानतुल्लाह खान, आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क शामिल हो चुके हैं।

Leave a Reply