विदेश मंत्री जयशंकर

ईरान संकट के बीच आर्मेनिया बना मददगार : 550 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी, विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया आभार

अंतर्राष्ट्रीय आर्मेनिया ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, दिल्ली। ईरान में बिगड़ते हालातों के बीच फंसे 550 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया की मदद से सुरक्षित निकाल लिया गया है। विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोमवार को आर्मेनिया की सरकार और वहां की जनता का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि इस कठिन समय में आर्मेनिया ने भारतीय नागरिकों को निकालने में जो सहयोग दिया है, वह सराहनीय है।

जानकारी के मुताबिक, ईरान के अलग-अलग शहरों में मौजूद भारतीय छात्र, तीर्थयात्री और बिजनेसमैन सड़क मार्ग के जरिए सीमा पार कर आर्मेनिया पहुंच रहे हैं। वहां से इन लोगों को येरेवन के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई जैसे शहरों के रास्ते व्यावसायिक फ्लाइट्स के जरिए नई दिल्ली लाया जा रहा है। अब तक 550 से ज्यादा लोग घर लौट चुके हैं, लेकिन यह रेस्क्यू मिशन अब भी जारी है। हाल ही में 15 मार्च को जम्मू-कश्मीर के 70 छात्रों का एक दल इसी रास्ते से दिल्ली पहुंचा था।

ये भी पढ़े : खाड़ी क्षेत्र में महायुद्ध का खतरा : ईरान ने यूएई के बंदरगाहों पर दी हमले की चेतावनी, ट्रंप ने वैश्विक शक्तियों से मांगी सैन्य मदद

इस पूरे अभियान का जिम्मा तेहरान और येरेवन में मौजूद भारतीय दूतावास संभाल रहे हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि सरकार उन सभी भारतीयों को वीजा और सड़क मार्ग से जुड़ी हर मुमकिन मदद दे रही है, जो अजरबैजान या आर्मेनिया के रास्ते भारत आना चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि ईरान के असुरक्षित इलाकों में रह रहे भारतीयों को फिलहाल देश के भीतर ही सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया गया है। वर्तमान में ईरान में करीब 9,000 भारतीय रह रहे हैं और भारत सरकार उनके संपर्क में है ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें सुरक्षित वापस लाया जा सके।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply