प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

ईरानी राष्ट्रपति से पीएम मोदी की फोन पर बातचीत : ईद और नौरोज की दी बधाई, समुद्री मार्गों की सुरक्षा पर जताया कड़ा रुख

अंतर्राष्ट्रीय ईरान देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली/तेहरान। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन से फोन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपति को ईद और नौरोज के पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि त्योहारों का यह समय पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और खुशहाली लेकर आएगा। बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने क्षेत्र के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों से क्षेत्रीय स्थिरता को खतरा पैदा होता है और दुनियाभर की सप्लाई चेन बाधित होती है।

प्रधानमंत्री ने समुद्री यातायात की स्वतंत्रता की रक्षा करने और जहाजों के रास्तों को सुरक्षित रखने की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से बातचीत में ईद और नौरोज की बधाई साझा की गई। पीएम ने कहा कि महत्वपूर्ण ढांचों पर हमले वैश्विक आपूर्ति के लिए चिंता का विषय हैं। इसके साथ ही उन्होंने ईरान में रह रहे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ईरानी सरकार के सहयोग की सराहना भी की।

ये भी पढ़े : 125 मिनट की खौफनाक फिल्म, हर सीन देख निकलेगी चीख

मौजूदा क्षेत्रीय तनाव शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह दूसरी टेलीफोनिक वार्ता थी। इससे पहले 12 मार्च को भी राष्ट्रपति पेजेश्कियन ने प्रधानमंत्री मोदी को क्षेत्र के ताजा घटनाक्रमों से अवगत कराया था। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए स्पष्ट किया कि सभी विवादों का हल बातचीत और कूटनीति से ही निकलना चाहिए।

गौरतलब है कि हाल के हफ्तों में अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों के जवाब में ईरान ने भी जवाबी कार्रवाई की है। ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग को नियंत्रित करता है, जहाँ से दुनिया का 20 प्रतिशत ईंधन और ऊर्जा उत्पाद गुजरते हैं। तनाव के कारण ईरान ने इस मार्ग से जहाजों की आवाजाही को काफी सीमित कर दिया है। इस संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने सऊदी अरब, यूएई, फ्रांस और मलेशिया सहित कई अन्य देशों के प्रमुखों से भी चर्चा की है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply