एजेंसी, नई दिल्ली/लखनऊ। रमजान के पवित्र महीने के समापन पर शनिवार को पूरे भारत में ईद का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह मस्जिदों में नमाज पढ़ने के बाद लोग गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं। इस खास मौके पर पीएम मोदी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पूर्व सीएम मायावती समेत कई बड़े नेताओं ने जनता को शुभकामनाएं दी हैं।
Best wishes on Eid-ul-Fitr. May this day further brotherhood and kindness all around. May everyone be happy and healthy.
Eid Mubarak!
— Narendra Modi (@narendramodi) March 21, 2026
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के जरिए देश की जनता को ईद-उल-फितर और नवरोज की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में देश की सुख-शांति और आपसी मेलजोल को और मजबूत करने की बात कही। पीएम ने लिखा कि ईद का यह पावन दिन समाज में भाईचारे और दया की भावना को बढ़ाए। उन्होंने सभी के अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए ‘ईद मुबारक’ कहा।
ये भी पढ़े : नई दिल्ली और बीजिंग के बीच शुरू होगी डायरेक्ट फ्लाइट, ट्रेड और टूरिज्म को मिलेगा बढ़ावा
इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने पारसी नव वर्ष ‘नवरोज’ के अवसर पर भी लोगों का अभिनंदन किया। उन्होंने प्रार्थना की कि नया साल हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए और सभी की इच्छाएं पूरी हों। उनके इन संदेशों ने भारतीय संस्कृति की विविधता और एकता को दर्शाया है, जहाँ ईद सामाजिक एकता का प्रतीक बनी, वहीं नवरोज के संदेश में तरक्की और खुशहाली पर जोर दिया गया।


