पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बेहाला और गरिया में हिंसा, कई घायल

देश/प्रदेश नई दिल्ली पश्चिम बंगाल राष्ट्रीय राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल चुनाव के बाद बेहाला और गरिया में हिंसा, कई घायल

एजेंसी, कोलकाता। पश्चिम बंगाल हिंसा : राज्य में मतदान संपन्न होते ही कोलकाता के बेहाला और गरिया इलाकों में चुनावी हिंसा भड़क उठी है। बेहाला में आरएसएस कार्यकर्ताओं और टीएमसी नेताओं के बीच हुए संघर्ष में कई लोगों के सिर फटे हैं, वहीं गरिया में बीजेपी एजेंट के दफ्तर और गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का मत दान खत्म होते ही राज्य के विभिन्न हिस्सों से हिंसा की खबरें सामने आ रही हैं। कोलकाता के बेहाला और गरिया इलाकों में बीती रात जमकर बवाल हुआ, जिसमें राजनीतिक कार्यकर्ता ओं के बीच खूनी संघर्ष देखने को मिला। बेहाला के पर्णश्री इलाके में दो आरएसएस कार्यकर्ताओं के घर पर पथराव और मारपीट की गई, जिसमें एक कार्यकर्ता का सिर फट गया।

वहीं, दूसरी ओर टीएमसी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी समर्थकों ने उनके नेता अंजन दास और अन्य कार्यकर्ताओं की पिटाई की। इस घटना में अंजन दास भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें एसएसकेएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। हिंसा का एक और केंद्र जादवपुर विधानसभा के अंतर्गत गरिया का पंचशायर इलाका रहा। यहाँ 50-60 लोगों की भीड़ ने बीजेपी एजेंट के ऑफिस, सीसीटीवी कैमरों और गाड़ी में तोड़फोड़ की। साथ ही एजेंट के परिवार को धमकाने के भी आरोप लगे हैं। हालांकि, स्थानीय टीएमसी पार्षद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। तनाव को देखते हुए प्रभावित इलाकों में भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : एग्जिट पोल 2026 लाइव: पश्चिम बंगाल में टीएमसी-बीजेपी का नेक टू नेक फाइट

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply