परिणाम घोषित

आईसीएसई, आईएससी 2026 : 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय राष्ट्रीय

आईसीएसई, आईएससी 2026 : 10वीं और 12वीं का परिणाम घोषित, लड़कियों ने फिर मारी बाजी

एजेंसी, नई दिल्ली। ICSE, ISC Result 2026 : भारतीय स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद ने साल 2026 के लिए 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों की तुलना में बेहतर रहा है। काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने 30 अप्रैल 2026 को बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे जारी किए। आंकड़ों के अनुसार, 10वीं कक्षा का कुल पास प्रतिशत 99.18 रहा, जबकि 12वीं कक्षा में 99.13 प्रतिशत परीक्षार्थी सफल हुए।

10वीं की परीक्षा में कुल 2,58,721 और 12वीं में 1,03,316 छात्र शामिल हुए थे। दोनों ही कक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है। 10वीं में 99.46 प्रतिशत लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का प्रतिशत 98.93 रहा। वहीं 12वीं में 99.48 प्रतिशत लड़कियां और 98.81 प्रतिशत लड़के सफल हुए। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। श्रेणीवार आंकड़ों में भी सामान्य और ओबीसी वर्ग का प्रदर्शन काफी बेहतर रहा है।

ये भी पढ़े : बीजेपी के प्रवेश वाही बने दिल्ली के नए मेयर, मोनिका पंत बनीं उपमहापौर

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply