मोना सुस्तानी

मध्य प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की नई टीम घोषित : मोना सुस्तानी बनीं प्रदेश महामंत्री, पिछड़ा वर्ग और अजजा मोर्चा में भी बड़ी नियुक्तियां

देश/प्रदेश प्रादेशिक भोपाल मध्‍य प्रदेश

एजेंसी, भोपाल। भारतीय जनता जनता पार्टी ने मध्य प्रदेश में अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देते हुए महिला मोर्चा की नई कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। शनिवार को जारी की गई सूची में 38 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसमें सबसे महत्वपूर्ण नाम मोना सुस्तानी का है, जिन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। मोना सुस्तानी ने विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थामा था। वे 20019 के लोकसभा चुनाव में राजगढ़ सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार रह चुकी हैं और उनका परिवार लंबे समय से सियासत में सक्रिय है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी परांजपे ने प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से इन नियुक्तियों पर मुहर लगाई है। नई टीम में सात प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन प्रदेश महामंत्री और आठ प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं। इसके अलावा कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और आईटी विभाग के प्रमुखों की भी घोषणा की गई है। क्षेत्रीय संतुलन साधते हुए ग्वालियर और भोपाल से पांच-पांच, इंदौर से तीन और जबलपुर से एक पदाधिकारी को इस टीम में जगह मिली है।

इसी के साथ भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने भी अपनी 36 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इस सूची में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के चचेरे भाई सुरजीत चौहान को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा में कुल आठ उपाध्यक्ष, दो महामंत्री और आठ मंत्रियों के साथ-साथ सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार और मन की बात कार्यक्रम के प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है।

ये भी पढ़े : रसोई गैस किल्लत पर सरकार का बड़ा प्रहार : राज्यों के लिए एलपीजी कोटा 20 प्रतिशत बढ़ा, कालाबाजारी रोकने को देशभर में छापेमारी

संगठनात्मक फेरबदल की इस कड़ी में अनुसूचित जनजाति मोर्चा (अजजा) ने भी अपने 21 जिला अध्यक्षों के नामों का ऐलान कर दिया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह तेकाम द्वारा जारी सूची में गुना, सीधी, अनूपपुर, खंडवा और मंदसौर समेत प्रदेश के कई महत्वपूर्ण जिलों के नए कप्तानों के नाम शामिल हैं। शनिवार देर रात हुई इन नियुक्तियों के माध्यम से भाजपा ने आगामी राजनैतिक चुनौतियों के लिए अपनी बिसात बिछा दी है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply