भारत-कनाडा

भारत-कनाडा के बीच मजबूत होते रिश्ते : 2030 तक 50 अरब डॉलर के द्विपक्षीय व्यापार का लक्ष्य और रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

अंतर्राष्ट्रीय कनाडा देश/प्रदेश नई दिल्ली राष्ट्रीय

एजेंसी, नई दिल्ली। भारत-कनाडा ने अपने आपसी रिश्तों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। दोनों देशों ने वर्ष 2030 तक आपसी व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने और रक्षा संबंधों को और गहरा करने के लिए भारत-कनाडा रक्षा संवाद शुरू करने का बड़ा फैसला लिया है। आर्थिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने के साथ-साथ दोनों देशों ने पश्चिम एशिया में जारी संकट पर भी गहरी चिंता जताई है और विवादों का समाधान कूटनीति तथा बातचीत के जरिए निकालने पर बल दिया है। भारत और कनाडा ने आतंकवाद, उग्रवाद और कट्टरपंथ को पूरी मानवता के लिए एक गंभीर और साझा चुनौती करार दिया है।

ये भी पढ़े : बड़वानी में पहली कृषि कैबिनेट: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव किसानों को देंगे होली का उपहार, भोपाल में बनेगा गैस त्रासदी स्मारक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की चार दिवसीय यात्रा पर आए कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के साथ सोमवार को यहां विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता की। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत और कनाडा दोनों ही लोकतांत्रिक मूल्यों में अटूट विश्वास रखते हैं और विविधता का सम्मान करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मानवता का कल्याण दोनों देशों का साझा लक्ष्य है, जो उन्हें हर क्षेत्र में मिलकर काम करने की प्रेरणा देता है। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि दोनों देशों के बीच अपनी रणनीतिक साझेदारी को अगले स्तर पर ले जाने के बारे में विस्तार से चर्चा हुई है। इसी के तहत 2030 तक व्यापार को 50 अरब डॉलर तक पहुंचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है। आर्थिक संभावनाओं का भरपूर लाभ उठाने के लिए दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक सहयोग साझेदारी को जल्द ही अंतिम रूप देने का भी निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने विशेष रूप से उल्लेख किया कि कनाडा के पेंशन फंडों ने अब तक भारत में 100 अरब डॉलर का भारी निवेश किया है, जो भारत की विकास यात्रा में उनके गहरे भरोसे को दर्शाता है।

ताज़ा अपडेट और ब्रेकिंग न्यूज़ के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़ें और STPV.live के साथ अपडेट रहें

Leave a Reply